अमरनाथ गुफा की दर्शन के लिए 2.60 लाख यात्रियों का नया जत्था रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमरनाथ गुफा की दर्शन के लिए 2.60 लाख यात्रियों का नया जत्था रवाना

NULL

दक्षिणी कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा सुचारू रूप से जारी है और अब तक 2.60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं।

यात्रा से जुड़े अधिकारी ने बताया कि अब तक 2.60 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर लिए हैं। 29 जून से शुरू हुई 40 दिवसीय यात्रा के 36 वें दिन कल कुल 813 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

उन्होंने बताया कि आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 13 महिलाओं समेत 132 यात्रियों का जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से बालताल एवं पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। मौसम सुहावना होने के बावजूद यात्रियों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गयी।

महंत दीपेंद गिरी ने बताया कि भगवान शिव की पवित्र छड़ी (छड़ी मुबारक) को आज दोपहर पहलगाम से चंदनवारी ले जाया जाएगा। पवित्र छड़ी को वार्षिक अमरनाथ यात्रा के अंतिम दिन सात अगस्त को पवित्र गुफा ले जाया जाएगा जहां पारंपरिक पूजा के बाद यात्रा औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह बालताल शिविर से भी यात्रियों का नया जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुका है। श्रद्धालुओं के आज दोपहर तक 14000 फुट की उंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करने की संभावना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।