जम्मू से 946 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू से 946 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

NULL

दक्षिण कश्मीर के हिमालय क्षेत्र में अमरनाथ और जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में बूढ़ा अमरनाथ के लिए यहां से आज 946 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ के लिए जम्मू आधार शिविर से 99 महिलाएं और पांच बच्चों सहित 814 तीर्थयात्री रवाना हुये।

उन्होंने बताया कि अमरनाथ के लिए पांच वाहनों में सवार होकर 98 पुरूष और 34 महिलाओं सहित कुल 132 तीर्थयात्री रवाना हुये। अब तक 2.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किया है।

40 दिवसीय यात्रा 29 जून को शुरू हुयी थी और यह रक्षा बंधन के दिन सात अगस्त को समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।