J&K : अमरनाथ यात्रा के लिए 454 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K : अमरनाथ यात्रा के लिए 454 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

दक्षिण हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन करने के लिए आज

दक्षिण हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन करने के लिए आज यहां आधार शिविर से 454 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ जो अब तक का सबसे छोटा जत्था है।

अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा 28 जून को शुरू हुई और अभी तक सुचारू रूप से चल रही हैं। अब तक 2.67 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के जल्दी पिघलने के कारण पिछले सप्ताह से लेकर अब तक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।

अमरनाथ यात्री हमारे मेहमान हैं, न कि निशाना – हिज्बुल कमांडर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां भगवती नगर आधार शिविर से आज तड़के कड़ी सुरक्षा में 13 वाहनों में सवार होकर 454 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।

पुलिस ने बताया कि कल अमरनाथ यात्रा के 36वें दिन 1,974 यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। अभी तक 2,67,911 तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।