अमरनाथ यात्रा के लिए 4,000 श्रद्धालुओं का 25वां जत्था रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमरनाथ यात्रा के लिए 4,000 श्रद्धालुओं का 25वां जत्था रवाना

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान अभी तक 29 श्रद्धालु, दो सेवादार और यात्रा मार्ग पर तैनात

खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा शनिवार को फिर शुरू कर दी गई और 4,000 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। गांदेरबल जिले के बालटाल मार्ग से यात्रा शुक्रवार को रोक दी गई थी क्योंकि भारी बारिश के चलते मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया था। 
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बावजूद आज तड़के भगवती नगर आधार शिविर से 165 वाहनों पर 25वां जत्था कड़ी सुरक्षा के साथ बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इनमें 17 बच्चे, 785 महिलाएं, 240 साधु शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तीन दिन से बारिश जारी है। अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालु आज दिन में पहलगाम और बालटाल पहुंच जाएंगे। 2,318 श्रद्धालु पहलगाम और 1,608 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ेंगे। 
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान अभी तक 29 श्रद्धालु, दो सेवादार और यात्रा मार्ग पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई है। शुक्रवार तक 3,14,584 श्रद्धालु बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके थे। पिछले साल कुल 2.85 श्रद्धालुओं ने ही गुफा के दर्शन किए थे। यह 46 दिवसीय यात्रा रक्षा बंधन पर 15 अगस्त को सम्पन्न होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।