शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में 12 लोग हुए घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में 12 लोग हुए घायल

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार रात से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हो रही मुठभेड़ को

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार रात से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हो रही मुठभेड़ को बाधित कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को पैलेट गोलीबारी, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि घटना में घायल युवक की मौत नहीं हुयी। इससे पूर्व उन्होंने कहा था कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चली गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया था।

J&K : शो‌पियां में आपरेशन आॅल आउट जारी, 5 आतंक‌ियों का खात्मा, तीन दिन में 9 आतंकी ढेर

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह सुरक्षा बलों ने जैसे ही आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया तो आस-पास के गांवों के लोगों ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा बलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करनी शुरू कर दी और कार्रवाई को बाधित करने का प्रयास किया। आतंकवादी किलोरा गांव के एक घर में जा छिपे थे। स्थानीय लोग सड़कों पर एकत्र होकर मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ने लगे।

स्थानीय लोग सड़कों पर एकत्र होकर मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ने लगे। वहां तैनात अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़ और इसके बाद गोलियां चलाईं तथा पैलेट गन का भी सहारा लिया।

प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों पर ईंट और पत्थर फेंक रहे थे। इस दौरान 12 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से पांच को श्रीनगर भेजा गया है। एक प्रदर्शनकारी के कंधे में गोली लगी है।

प्रशासन ने एहतियातन यहां मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। शोपियां में दिन भर का बंद रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।