जम्मू से अमरनाथ के लिए 1002 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू से अमरनाथ के लिए 1002 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

NULL

जम्मू से 1,002 तीर्थयात्रियों का जत्था आज 3,888 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस साल अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज 42 वाहनों में 1002 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से अमरनाथ मंदिर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि इस साल यह सबसे छोटा जत्था है।

इसके साथ ही इस साल 28 जून से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 65,483 तीर्थयात्री 21 समूहों में जम्मू से अमरनाथ के लिए रवाना हो चुके हैं। कल देर रात तक 2,36,515 तीर्थयात्री इस पवित्र मंदिर में दर्शन कर चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।