Girl in a jacket

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में प्रादेशिक सेना में 100 लोग भर्ती

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मार्च में सेना द्वारा चलाये गये भर्ती अभियान में हिस्सा लेने वाले

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मार्च में सेना द्वारा चलाये गये भर्ती अभियान में हिस्सा लेने वाले 11,000 प्रतिभागियों में से अंतत: सिर्फ 100 का चयन हुआ जिन्हें प्रादेशिक सेना में भर्ती किया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि भर्ती परेड का आयोजन 156 इन्फैन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी (होम एंड हार्थ), पंजाब ने किया था। 
उन्होंने कहा कि कठोर भर्ती प्रक्रिया के बाद रंगरूटों को टेरिटोरियल आर्मी (होम एंड हार्थ) में भर्ती किया गया है। 
प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती रैली, मार्च में सुरनकोट में आयोजित हुई थी, जिसमें 11,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से आखिरकार सिर्फ 100 का चयन हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।