भारत लौटने की खबर को जाकिर नाईक ने बताया फर्जी, बोले- नहीं लौट रहा हूं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत लौटने की खबर को जाकिर नाईक ने बताया फर्जी, बोले- नहीं लौट रहा हूं

NULL

नई दिल्ली : इस्लामिक धर्म गुरु जाकिर नाईक अब भारत की पकड़ में है। मलेशिया ने जाकिर नाइक को भारत को सौंप दिया है। सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी है कि जाकिर नाइक आज रात तक मुंबई पहुंच जाएगा। सूत्र के हवाले से खबर है की जाकिर नाइक आज ही मलेशिया से भारत के लिए फ्लाइट पकड़ रहा है।

नाईक को आज रात मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि जाकिर नाईक पीस टीवी के जरिए लोगों को भड़काने का काम करता था। हालांकि जाकिर नाईक ने इन सभी बातों का खंडन किया है।  वहीं एनआईए प्रवक्ता ने जाकिर नाइक को मलयेशिया से लाए जाने की खबर पर कहा कि हमारे पास अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है। हम इस खबर को पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

जाकिर नाईक ने कहा मेरे भारत आने की खबर पूरी तरह गलत और आधारहीन है। मेरा भारत आने का कोई योजना नहीं है। जबतक मुझे भरोसा नहीं हो जाता कि अभियोजन सही तरीके से होगा। जब मुझे लगेगा कि सरकार निष्पक्ष है तब मैं अपने देश लौट आऊंगा। जानकारी मुताबिक मलेशिया पुलिस ने जाकिर नाईक के प्रत्यर्पन की पुष्टि की है। बता दें कि जाकिर नाईक पर भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एनआईए और ईडी की जांच का भी सामना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।