पूर्व RAW और NIA प्रमुख मिली Z Plus श्रेणी की सुरक्षा
Girl in a jacket

पूर्व RAW और NIA प्रमुख की बढ़ी सुरक्षा, मिली Z Plus श्रेणी की सुरक्षा

Z Plus Security

Z Plus Security to RAW Official: वर्तमान परिस्थितियों में खालिस्तानी आतंकियों के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र भारत सरकार ने देश के दो पूर्व खुफिया अफसरों की सुरक्षा को  प्रदान की है। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल और पूर्व एनआईए ( NIA ) प्रमुख दिनकर गुप्ता को Z श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गई है।

Highlights:

  • RAW सामंत गोयल और दिनकर गुप्ता को दी गई Z श्रेणी की सुरक्षा
  • खालिस्तानी आतंकियों के खतरे को देखते हुए दी गई सुरक्षा
  • सामंत गोयल और दिनकर गुप्ता रह चुके है खुफिया एजेंसी के प्रमुख

दो पूर्व खुफिया अधिकारयों को दी गई कड़ी सुरक्षा

आतंकी हमले देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश करते है इन्ही आतंकी संगठनों से निपटने में खुफिया एजेंसी का अहम रोल होता है। जिसमें पूर्व सेवानिवृत भारतीय अधिकारियों पर खालिस्तानी संगठनों से बढ़ते खतरों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इन अधिकारियों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को पूर्व अधिकारिओं पर खतरे की जानकारी पता चला था। आतंकी संगठनो के बढ़ते खतरों को देखते हुए सरकार ने पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल और पूर्व एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। अब इन दोनों अधिकारीयों को सीआरपीएफ द्वारा सुरक्षा दी जा रही है।

Former NIA Director-General Dinkar Gupta gets 'Z-plus' security : The Tribune India

Z Plus Security: NIA को मिला मिला था खतरे का संकेत

खालिस्तानी समर्थक संगठन ने पहले से ही कनाडा, ब्रिटेन जैसे देशों में भारतीय राजनयिकों को धमकियां देते रहे हैं। जिससे कई बार भारतीय राजनयिकों को इसका सामना कारन पड़ा है। आतंकी संगठनों द्वारा सोशल मिडिया पर धमकी और विरोध प्रदर्शन किया जाता है। NIA खालिस्तानी आतंकवादी समूहों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी द्वारा दायर विभिन्न मामलों की जांच कर रही है। जिसके माध्यम से ही अधिकारियों पर खतरे की जानकारी मिली। बता दें की खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या में पूर्व RAW प्रमुख का नाम पहले ही अंतरराष्ट्रीय मिडिया द्वारा घसीटा जा रहा है।

खालिस्तानी आतंकी: गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी भारत को धमकी, भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को बताया... - Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar

Z Plus Security: क्या होती है Z+ सुरक्षा ?

खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारियों को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। Z स्तर की सुरक्षा बहुत मजबूत और अभेद्य मणि जाती है। इसमें 22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के 5 कमांडों भी होते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा दिल्ली पुलिस और CIS के द्वारा दी जाती है। ऐसी सुरक्षा तब दी जाती है जब कोई प्रमुख व्यक्तत्व हो या किसी उच्च सरकारी पदों के अधिकारयों की सुरक्षा से संबंधित होता है।
What is it like to be guarded by Z+ security in India? What are the different security categories in India? - Quora

(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।