कर्नाटक मामले पर युवा कांग्रेस ने नकली नोटों से भरा ब्रीफकेस लेकर किया प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक मामले पर युवा कांग्रेस ने नकली नोटों से भरा ब्रीफकेस लेकर किया प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर कर्नाटक में विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ का आरोप लगाते

भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर कर्नाटक में विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ का आरोप लगाते हुए मंगलवार को संसद के निकट नकली नोटों से भरा ब्रीफकेस लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने बताया कि संगठन के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने संसद की तरफ बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। 
1562666998 congres protest
विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने नकली नोटों से भरा ब्रीफकेस ले रखा था। इस मौके पर श्रीनिवास ने कहा, “कर्नाटक में भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक कृत्य है जिसके खिलाफ हम सड़क पर उतरे हैं।” 
1562667028 youth protest
गौरतलब है कि कर्नाटक में जद(एस)-कांग्रेस सरकार गठबंधन के 13 विधायकों द्वारा राज्य विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को इस्तीफा सौंपने के बाद प्रदेश सरकार संकट का सामना कर रही है। सत्ताधारी गठबंधन के पास 224 सदस्यीय विधानसभा में 118 विधायक हैं और अगर इनका इस्तीफा स्वीकार हो जाता है तब सरकार के गिरने की आशंका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।