योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला हमला , कहा - उनकी सरकार बोलती कम, काम करती है ज्यादा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला हमला , कहा – उनकी सरकार बोलती कम, काम करती है ज्यादा

NULL

यू पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टी समाजवादी पाटी पर हमला बोलते हुए कहा ”उनकी सरकार कम बोलती है, काम ज्यादा करती है।”  योगी आदित्यनाथ ने आज यहां जीआइसी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार बोलती कम है, काम ज्यादा करती है। सरकार ने भूमि के अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए एंटी भू- माफिया टॉस्क का गठन किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं प्रदेश में अब कुछ अवैध नही होने दूंगा। एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की टीम अब अवैध कब्जा करने वालों की खबर लेगी। प्रदेश का विकास भेदभाव रहित होगा। समाजवादी सरकार के दौरान अवैध कब्जे करने वालों की अब खैर नही है। सपा तथा बहुजन समाज पार्टी(बसपा) सरकारों ने प्रदेश में नगरीय जीवन को नारकीय बना दिया था।

उन्होंने कहा कि हम प्रदेश का काफी योजना बनाकर विकास कर रहे हैं। हम किसी छोटे व्यापारी को उजाड़गे नहीं। उन्हें सलीके से बढ़एंगे। सड़कों को अतिक्रमण से खाली कराएंगे। व्यापक योजना लेकर आये हैं। यहां भेदभाव से बिजली मिलती थी। देव महादेवा में अब भेदभाव नही होता है। हम महादेवा को अयोध्या की तरह जगमग करना चाहते हैं। एल ई डी लाईट लगेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता के लिए डोर टू डोर कूडा कलेक्शन होगा। सपा- बसपा की सरकार में गुंडागर्दी आतंक जनता पर बरपा करती थी। अब ऐसा नही होगा। पिछली सरकार ने युवाओं के साथ भेदभाव किया था। नौकरी पाने के लिये पैसा देना पड़ता था। प्रदेश के चार लाख युवाओं के लिए नौकरी दी जायेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाराबंकी के पास पांच हजार वर्ष पुराना कल्पवृक्ष पारिजात है। यह धरोहर है इसे और विकसित करना है। उन्होने कहा कि पिछले आठ माह के अपने छोटे कार्यकाल में बड़ काम कर दिखाएं हैं। सभी बूचड खाने बंद किये। किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का एक योजना के तहत विकास किया जा रहा है जिसका फायदा आगे देखने को मिलेगा। किसी छोटे व्यापारी को उजड़ने नहीं दिया जायेगा। उन्हे व्यवसाय के गुर सिखाये जायेगे। सड़कों को अतिक्रमण से खाली कराया जायेगा।

इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। महेंद, नाथ पाण्डेय ने कहा कि यहां की जनता ने लालू प्रसाद्र मुलायम सिंह, मायावती तथा गायत्री प्रजापति के भ्रष्टाचार को देखा। भाजपा ने प्रदेश को स्वच्छ प्रशासन दिया है। सरकार ने सभी वर्ग के लोगों को को बेहतर चिकित्सा देने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।