सरकार पर यशवंत का हमला, कहा- कैबिनेट मंत्रियों को न्यायाधीशों की तरह बोलना चाहिए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार पर यशवंत का हमला, कहा- कैबिनेट मंत्रियों को न्यायाधीशों की तरह बोलना चाहिए

NULL

सरकार पर ताजा हमला बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आज अपनी पार्टी के सदस्यों और मंत्रियों से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की तरह “अपने डर से छुटकारा पाने” और “लोकतंत्र के लिए आगे आकर बोलने” को कहा।

 गौरतलब है कि शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों ने कल प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ सार्वजनिक बयान दिये थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने चारों न्यायाधीशों के टिप्पणियों के संदर्भ में दावा किया कि वर्तमान माहौल 1975-77 के आपातकाल जैसा है। उन्होंने संसद के छोटे सत्रों पर चिंता जताई।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अगर संसद से समझौता किया जाता है, उच्चतम न्यायालय व्यवस्थित नहीं है तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। सिन्हा ने कहा, “अगर उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीश कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे है तो हमें उनके शब्दों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हर नागरिक जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है, उसे खुलकर बोलना चाहिए। मैं पार्टी (भाजपा) नेताओं और कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों से आगे आकर बोलने के लिए कहूंगा। मैं उनसे डर से छुटकारा पाकर बोलने की अपील करता हूं।”

यशवंत सिन्हा ने कहा कि चार वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा देश के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ कल लगभग विद्रोह करने के बाद संकट सुलझाना शीर्ष अदालत का काम है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश की तरह प्रधानमंत्री भी सरकार में वैसे तो बराबर हैं लेकिन अनौपचारिक रूप से पहले आते हैं और उनके कैबिनेट सहयोगियों को आगे आकर बोलना चाहिए।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।