क्या ईरान से तेल नहीं खरीदने की अमेरिका की बात मानेंगे प्रधानमंत्री : कांग्रेस  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या ईरान से तेल नहीं खरीदने की अमेरिका की बात मानेंगे प्रधानमंत्री : कांग्रेस 

अमेरिका ने चेताया है कि यदि वे चार नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते

अमेरिका की ओर से दुनिया के सभी देशों से ईरान का तेल नहीं खरीदने के लिए कहे जाने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल किया कि क्या वे अमेरिका की यह बात मानेंगे और इसका पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “ईरान भारत को कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री देश को बताएं कि क्या वे ईरान से तेल आयात नहीं करने की अमेरिका की बात मानेंगे और पेट्रोल की कीमतों एवं राष्ट्रीय हितों पर इसका क्या असर होने वाला है?”

बता दें कि अमेरिका ने कल दुनिया के देशों से कहा कि वे ईरान से कच्चे तेल का आयात चार नवंबर तक रोक दें। अमेरिका ने चेताया है कि यदि वे चार नवंबर तक ईरानी कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं करते हैं तो उन्हें नए सिरे से अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

 अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।