परिवहन उद्योग के कामगार 7 अगस्त को करेंगे चक्का जाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

परिवहन उद्योग के कामगार 7 अगस्त को करेंगे चक्का जाम

पटना ऑटो रिक्शा चालक संघ संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक देवेन्द्र तिवारी, इंटक सचिव राम कुमार झा, मुर्तुजा

पटना  : केन्द्र सरकार की उद्योगामी नीति के खिलाफ ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स को-र्डिनेटशन कमिटी के आह्वïान पर 7 अगस्त को परिवहन उद्योग के कामगार राष्टï्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए इंटक अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ङ्क्षसह ने कहा कि केन्द्र की सरकार मजदूर विरोधी है। यह सरकार उद्योगपतियों के हित के लिए काम करती है। भारत सरकारने लाइसेंस नवीकरण, फिटनेस समेत अन्य शुल्कों में बेतहाशा वृद्घि कर परिवहन उद्योग के कामगार एवं इससे जुड़े छोटे व्यापारी को कमर तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो मोटर वाहन कानून संशोधन विधेयक लाया है वह मजदूरों की रोजी-रोटी छिनने वाला है।

यह विधेयक लोकसभा में पारित कर दिया गया है लेकिन मजदूरों के संघर्ष एवं विपक्षी दलों के विरोध के कारण राज्यसभा में विचाराधीन पड़ा है। अगर केन्द्र सरकार इस विधेयक को वापस नहीं लेती है तो परिवहन उद्योग के कामगार को वापस नहीं लेती है तो परिवहन उद्योग के कामगार अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर बाध्य हो जायेंगे। इस अवसर पर राजकुमार झा, इंटक महामंत्री नंदन मंडल, पटना नगर बस ऑनर सेवा संघ अध्यक्ष साहिल सिन्हा, बिहार ट्रक चालक संघ के अध्यक्ष संतोष राय, बिहार ऑटो चालक संघ अध्यक्ष नकूल सिंह,सचिव सत्येन्द्र लाल, पटना ऑटो रिक्शा चालक संघ संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक देवेन्द्र तिवारी, इंटक सचिव राम कुमार झा, मुर्तुजा अली, अजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।