सेवाभाव के साथ विकास के लिए करें काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सेवाभाव के साथ विकास के लिए करें काम

NULL

विदिशा : विदिशा जिले के विकासखंड गंजबासौदा, सिरोंज, कुरवाई, में स्वयं सेवकों ने कदम ताल करते हुए पथ संचलन निकाला, इस संचलन में सैकड़ों स्वयं सेवक शामिल हुए। गंजबासौदा में यह पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नया बस स्टेड पहंचा , वहां स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए जैन मुनि प्रशांत सागर ने कहा कि भारत बलिदानों की भूमि है।जिसे हम मां की संज्ञा देते है,

एकता और सेवा भाव के साथ भारत भूमि के विकास के लिए काम करें, हमेशा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करके हम राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकते है। हम सब व्यसन मुक्त शाकहार एवं पशु संरक्षण के लिए पूरे मन से कार्य करें ,बच्चों में विदेशी संस्कृति के स्थान पर स्वदेशी संस्कृति दे ,

जिससे राष्ट्रीयता का भाव पैदा हो, तो वही विभाग प्रचारक मुकेश त्यागी ने कहा कि देश के सामने आज कई चुनौतियां है, नौजवानों को नशे का गुलाम बनाया जा रहा है, जातिवाद छूआ छूत् जैसी भावनाएं फैलाई जा रही है, युवा भारत को इन सब संकटों से संघर्ष करना है, गांव गावं तक समरस्ता का संदेश पहुंचाना है। हम पूरे विश्व को सभ्यता और संस्कृति की परिभाषा सिखाने वाले लोग है।

21 जून को योग दिवस घोषित कर विश्व ने हमारी योग्ता का लोहा माना है, हम राम के वंशज है, जिन्होंने केवट व शवरी को गले लगाया , तो हम क्यों छूआ छूत को माने भारतीय में आस्था रखने वाले सभी हमारे बंदु है, तो वही सिरोंज व कुरवाई में भी स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। इस दौरान आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए संघ के प्रंतिय सह प्रमुख, सुरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि हमे देश को परं वैभव का शिखर पर ले जाना है ,देश की हर समस्या का समाधान अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पास है।

देश की आजादी को बचाकर रखने के लिए बहु संख्यक हिन्दू समाज को एक जुट होना आवश्यक है, संघ का गठन देश हित की विरोट विचार धारा के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि पथ संचालन की परंपरा विजया दशमी से आरंभ हुई है। विजया दशमी से इस जिले के 999 ग्रामों में जाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी 9 खंडों के 32 उपखंडों व एक से दो मंडलों में पथ संचलन के कार्यक्रम हुए है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।