क्या गिरफ्तार होंगे Elvish Yadav? अब इस मामले में वकील करने जा रहे ये बड़ा काम Will Elvish Yadav Be Arrested? Now The Lawyers Are Going To Do This Big Work In This Case
Girl in a jacket

क्या गिरफ्तार होंगे Elvish Yadav? अब इस मामले में वकील करने जा रहे ये बड़ा काम

यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) केस में उसके वकील बेल की तैयारी में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को जिला अदालत में उसकी जमानत की याचिका दाखिल की जा सकती है। हड़ताल होने की वजह से सोमवार को बेल पेटीशन दायर नहीं की जा सकी थी।

  • यूट्यूबर एल्विश यादव केस में उसके वकील बेल की तैयारी में जुटे हुए हैं
  • आज जिला अदालत में उसकी जमानत की याचिका दाखिल की जा सकती है
  • हड़ताल की वजह से सोमवार को बेल पेटीशन दायर नहीं की जा सकी थी
  • ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद हैं एल्विश यादव

लुक्सर जेल में बंद एल्विश यादव

Alvish Yadav2

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद एल्विश यादव से सोमवार को उसके पिता और वकीलों ने मुलाकात की। एल्विश यादव के साथ-साथ कई और लोग भी नोएडा पुलिस के रडार पर हैं। उनको जल्द गिरफ्तार करने की बात नोएडा पुलिस कह रही है। सूत्रों की मानें तो इसमें हरियाणवी गायक फजलपुरिया का नाम भी शामिल है। रविवार शाम को कोर्ट के आदेश के बाद एल्विश को जेल भेजा गया था। उसे 24 घंटे तक क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया। इसके बाद उसे सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया।

एल्विश को बेल मिलना काफी मुश्किल

Alvish Yadav1

NDPS की धारा ही अब एल्विश के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यह वह धारा है जिनमें बेल काफी मुश्किल से मिलती है। दूसरी तरफ एल्विश के दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार उसके फैंस के नाम पोस्ट कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक होगा, हौसला रखो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।