रायपुर : छत्तीसगढ़ के चुनावी मिशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कृष्ण की भूमिका में माना। उन्होंने कहा कि बीते चार साल में देश के 21 राज्यों में खुद के दम पर सरकार बनाने के बाद वे देश में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। छत्तीसगढ़ के मिशन में भी वे कृष्ण की भूमिका में रहेंगे। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की वजह से जनता उन्हें अपना समर्थन दे रही है। चर्चा के दौरान सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए कई दावे किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के हितों को लेकर कई अहम फैसले लिए हैं।
प्रदेश के किसानों को 2100 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। यह अपने आप में बड़ा फैसला है। यह सब्सिडी बिजली के मामले में दी गई है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के एवज में बोनस के अलावा बिना ब्याज के कृषि ऋण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अजा-जजा वर्ग के किसानों को नि:शुल्क बिजली दी जा रही है। वहीं साढ़े चार लाख से अधिक किसानों को पंप कनेक्शन दिए गए हैं। प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या भी 18 लाख पार कर गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 61 हजार 800 किमी से अधिक लंबी सड़कें बन गई है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


















