इंदिरा जी ने क्यों लागू नहीं की नोटबंदी: भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंदिरा जी ने क्यों लागू नहीं की नोटबंदी: भाजपा

NULL

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि नोटबंदी ने कालाधन पर जोरदार प्रहार किया है। कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए चाहे कुछ भी कह ले लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो फैसला किया था वो देश से ब्लेक मनी के चलन को रोकने के लिए साहासिक कदम था। कांग्रेस पार्टी को भी नोटबंदी लागू करने का सुझाव मिला था लेकिन उन्होंने क्यों लागू नहीं किया।

कांग्रेस पार्टी ने यदि पूर्व प्रधानमंत्री स्वण् इंदिरागांधी के रहते यह फैसला ले लिया होता तो देश की दिशा व दशा कुछ और ही होती लेकिन दुर्भाग्य उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें अपने कांग्रेस शासन की चिंता ज्यादा थी और देश की कम। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नक्सलवाद पर इसका असर हम सब के सामने है और कश्मीर से भी पत्थरबाज गायब हो गए हैं।

कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर सकती क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता ज्यादा रहती है। श्रीवास्तव ने कहा मोदी सरकार ने दो लाख से ऊपर कम्पनी डायरेक्टर्स को अयोग्य घोषित किया और जिन भी लोगों ने 1ण्50 लाख से ऊपर रूपये जमा किये हैं उन्हें अपने आयकर फार्म में जमा राशि का उल्लेख करना पड़ा हैजो जमा हुआ वो सभी वैध हो गया ऐसा नहीं है। पाई.पाई का हिसाब देना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी चाहे लाख रूदन कर ले लेकिन मोदी जी को जन मानस के हृदय से नहीं हटा पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।