बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर क्यों रद्द की चीन यात्रा ? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर क्यों रद्द की चीन यात्रा ?

कई सालों से भारत और चीन के बीच रिश्ते खराब चल रहे है जिसे ठीक करने के लिए भारत कई बार कोशिश कर चुका है लेकिन चीन भारत से जुड़े अहम मुद्दो पर बात करने से भागता रहा है । बीते दिनों चीन के जिनपिंग ने जी 20 में भी हिस्सा नहीं लिया।
चीन को भारत ने दिया जवाब
चीन ने भारत के खिलाड़ियो को पासपोर्ट देने से इनकार कर दिया था । इन सभी बातो का जवाब अब भारत ने चाईना को दे दिया है दरअसल केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी है। इससे पहले चीन ने एशियन गेम्स 2023 में अरुणाचल प्रदेश के तीन भारतीय एथलीटों को वीजा देने से इनकार कर दिया था। भारत ने बीजिंग और नई दिल्ली में आधिकारिक चैनलों के माध्यम से भी विरोध शुरू किया है। इसलिए पड़ोसी देश के इस रवैये का विरोध जताते हुए अनुराग ठाकुर ने अपना चीन दौरा रद्द कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने चीन से क्या कहा
चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को मान्यता देने से इनकार करने पर विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत अधिवास के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को खारिज करता है। चीन की कार्रवाई एशियाई खेलों की भावना, उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन करती है। भारत ने ये फैसला तीन वुशु खिलाड़ियों, न्येमान , ओनिलु तेगा और मेपुंग को चीन में प्रवेश से वंचित किए जाने के बाद किया है। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा वुशू टीम के बाकी सदस्यों ने हांगकांग के लिए उड़ान भरी है जहां एशियन गेम्स 2023 का आयोजन हो रहा है।
भारत और चीन के बीच चल रहा सीमा विवाद
भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है जिसके चलते चीन भारत का विरोध करता रहा है। इसी बाद का बदला चीन भारत से लेता रहता है। लेकिन भारत से उसे हमेशा हार ही माननी पड़ती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।