मोदी 3.0 में किस नेता को मिला कौन-सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट Which Leader Got Which Ministry In Modi 3.0, See The Complete List Here
Girl in a jacket

मोदी 3.0 में किस नेता को मिला कौन-सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट

मोदी 3.0: PM मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है और मोदी 3.0 में कैबिनेट में विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मोदी कैबिनेट में 30 मंत्रियों को जगह मिली है। इसके अलावा अन्य सांसदों को स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री पद सौंपा गया है। मोदी कैबिनेट में अबकी बार कई बड़े चेहरों को जगह नहीं मिली है तो वहीं कई नए चेहरों को शामिल भी किया गया है ये नए चेहरे BJP सांसद और अन्य सहयोगी दलों के सांसद हैं। PM मोदी की नई कैबिनेट में पांच सांसदों को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 36 सांसदों को राज्यमंत्री के कार्यभार को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, PM मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसले लेने वाली अपनी CCS टीम को नहीं बदला है। अब समय है उन नए चेहरों को देखने का जो इस बार PM मोदी ने अपने नए मंत्रिमंडल में शामिल किए हैं।

  • PM मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है 
  • मोदी 3.0 में कैबिनेट में विभागों का बंटवारा भी हो गया है
  • मोदी कैबिनेट में 30 मंत्रियों को जगह मिली है
  • अन्य सांसदों को स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री पद सौंपा गया है

मोदी कैबिनेट में इन्हें मिला मंत्री पद

  •  शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री
  •  मनोहर लाल खट्टर- आवास, शहरी मामलों में मंत्री एवं बिजली मंत्री
  •  सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  सुकांत मजूमदार- शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  दुर्गादास उइके- जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  राज भूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  सतीश चंद्र दुबे – कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  संजय सेठ- रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  सी. आर. पाटिल- जल शक्ति मंत्री
  •  भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  हर्ष मल्होत्रा – कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  वी. सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  सावित्री ठाकुर- महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  जाधव प्रतापराव गणपतराव आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
  •  कीर्तिवर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  तोखन साहू- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  मुरलीधर मोहोल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  पबित्रा मार्गेरिटा- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  बंडी संजय कुमार- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  रवनीत सिंह- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  जुएल ओराम- जनजातीय मामले के मंत्री
  •  शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री सहयोगी दलों के नए चेहरे जिन्हें मिला मंत्री पद
  •  एच. डी. कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री
  •  जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री
  •  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री
  •  किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री
  •  डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  राम नाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
  •  जयंत चौधरी – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री.
  •   चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।