Girl in a jacket

पीएम मोदी का हुबेई म्यूजियम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्वागत, जिनपिंग से मुलाक़ात शुरू

NULL

वुहान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दो दिवसीय अप्रत्याशित शिखर वार्तांओं का दौर आज (शुक्रवार) से शुरू हो चूका है। पीएम मोदी ने यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान हुबेई म्यूजियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच मीटिंग हुई।

1555485364 chaina1

जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहे। शी जिनपिंग से इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी कई और कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। साथ ही एक मनमोहक झील के किनारे रात्रि भोज करंगे। पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।

1555485364 chaina2

चीन की इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ 6 प्रतिनिधिमंडल का एक समूह भी होगा। दूसरे राउंड की बैठक में ये प्रतिनिधि मंडल का समूह शामिल होगा। हालांकि, बताया जा रहा है कि इसमें किसी एजेंडे पर बातचीत नहीं होगी।

  • शुक्रवार की रात ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में शी चिनपिंग की मेहमाननवाजी में पीएम मोदी रात्रि भोजन करेंगे।
  • शनिवार को ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में ही पीएम मोदी और चिनपिंग के बीच बातचीत होगी।
  • पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों नेता बोट राइडिंग भी करेंगे। उसके बाद लंच भी का भी इंतजाम है।

गौरतलब है कि इस इस वार्ता को अनौपचारिक वार्ता का नाम दिया गया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से किसी समझौते पर दस्तखत नहीं किए जाएंगे और न ही कोई साझा बयान जारी होगा। ये मौक़ा दोनों देशों के प्रमुखों के बीच अनौपचारिक सीधी आपसी बातचीत का है। ध्यान हो कि डोकलाम विवाद के कारण दोनों देशों के संबंधों में आए खटास को दूर करने के लिए हाल के समय में दोनों पक्षों ने कई कदम उठाए हैं। इस दिशा में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने भी चीन की यात्रा की थी।

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।