हमें महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुकरण करना चाहिए : वेंकैया नायडू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हमें महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुकरण करना चाहिए : वेंकैया नायडू

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सभी को उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाना चाहिए एवं उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 1948 में 30 जनवरी को ही नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी और उनकी पुण्यतिथि को ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ गांधी जी शांति, अहिंसा, नि:स्वार्थ सेवा के साधक थे। अपने वचन और कर्म से उन्होंने समय की रेत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी, विश्व भर के कितने लोगों को अहिंसा का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने समाज के दुर्बल वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए।’’ नायडू ने राष्ट्रपिता का कथन भी उद्धृत करते हुए लिखा, ‘‘अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। यदि हम इसका पूरी तरह से पालन न भी कर पाएं तो भी हमें इसकी भावना को समझना चाहिए और जहां तक संभव हो हिंसा का त्याग करना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘गांधी जी के सिद्धांत और जीवन आज भी अखिल विश्व के कल्याण का मार्ग दीप्त करते हैं। उन्हें याद करते हुए, उनका अनुसरण करने का भी संकल्प लें।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर उनकी पावन स्मृति में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।