Wayanad By-Election: प्रियंका गांधी आज वायनाड उपचुनाव के लिए दाखिल करेंगी नामांकन, सोनिया-खरगे समेत यह दिग्गज रहेंगे मौजूद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Wayanad By-Election: प्रियंका गांधी आज वायनाड उपचुनाव के लिए दाखिल करेंगी नामांकन, सोनिया-खरगे समेत यह दिग्गज रहेंगे मौजूद

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार को

Wayanad By-Election: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज सुबह करीब 11 बजे कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

BJP ने प्रियंका के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतारा

प्रियंका गांधी 2019 से सक्रिय राजनीति में है, पर चुनाव पहली बार लड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। चुनाव के बाद पार्टी ने ऐलान किया था कि राहुल रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे। इसके बाद उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। और पार्टी ने प्रियंका को वहां से अपना उम्मीदवार बनाया। इसी बीच, भाजपा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है।

वायनाड में 13 नवंबर को होगी वोटिंग

प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव मैदान में एंट्री करेंगी। अगर वह केरल की वायनाड से चुनाव जीत जाती हैं तो पहली बार ऐसा मौका होगा कि जब गांधी परिवार के तीनों सदस्य संसद में नजर आएंगे। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।