लोकसभा चुनाव 2019 : अंतिम चरण का मतदान आज, जनता करेगी 59 सीटों पर 918 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकसभा चुनाव 2019 : अंतिम चरण का मतदान आज, जनता करेगी 59 सीटों पर 918 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए रविवार 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इस

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए रविवार 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पिछले 6 चरण के चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से अब तक 484 सीटों पर मतदान हो चुका है।

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण में 7 राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मतदान होना है। इस चरण में उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 सीटों, पश्चिम बंगाल की नौ सीटों, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ सीटों, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों, झारखंड की तीन सीटों और चंढीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा।

इसमें 10 करोड़ एक लाख 75 हजार मतदाता 918 उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, श्रीमती हरसिमत कौर बादल, हरदीप पुरी और शत्रुघ्न सिन्हा, अनुराग ठाकुर, बीबी जागीर कौर, पवन बंसल, किरण खेर, मीसा भारती, सनी देओल, शिबू शोरेन, आर के सिंह, भाकपा नेता अतुल कुमार अंजान, केंन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, महेन्द, नाथ पांडे, अनुप्रिया पटेल समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

भाजपा ने प्रज्ञा को रोड शो से रखा दूर, स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का दिया हवाला

वाराणसी सीट पर श्री मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव से है। श्री मोदी पहले ही रोड शो के जरिए अपना चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा के बीच मुकाबला है जिस पर लोगों की खास नजर है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार का भाजपा के छेदी पासवान से मुकाबला है।

इस चरण में मतदान के लिए 11 लाख दो हजार 986 मतदान केन्द, बनाये गये हैं। चार करोड़ 74 लाख 56 हजार 828 महिला मतदाता हैं जबकि पुरूष मतदाओं की संख्या पांच करोड़ 27 लाख 14 हजार 890 है। किन्नर मतदाताओं की संख्या 3435 है।

बिहार में एक करोड़ 52 लाख 52 हजार 608 मतदाता हैं तो हिमाचल प्रदेश में 53 लाख 30 हजार 154, झारखंड में 45 लाख 64 हजार 681, मध्य प्रदेश में एक करोड़ 49 लाख 13 हजार 890, पंजाब में दो करोड़, 8 लाख 52 हजार 674, उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 36 लाख 38 हजार 797, पश्चिम बंगाल में एक करोड़ 49 लाख 63 हजार 64 तथा चंडीगढ़ में 61 लाख नौ हजार 285 मतदाता हैं। सर्वाधिक 278 उम्मीदवार पंजाब में चुनावी मैदान में हैं। सबसे कम उम्मीदवार 36 चंडीगढ़ में हैं। बिहार में 157, हिमाचल प्रदेश में 45, झारखंड में 42 मध्य प्रदेश में 82, उत्तर प्रदेश में 167 और पश्चिम बंगाल में 111 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अमित शाह ने भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने, राजग सरकार बनने का किया दावा 

सातवें चरण के लिए श्री मोदी के अलावा राहुल गांधी, अमित शाह, प्रियंका गांधी जैसे नेताओं ने धुंआधार प्रचार किया और अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए जी जान लगा दिया।

ज्ञारह अप्रैल से शुरू हुये पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक आते-आते चुनाव प्रचार में न केवल तेजी आती चली गयी बल्कि माहौल गरमाता चला गया। अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में श्री मोदी और श्री राहुल गांधी ने एक दूसरे पर हमले और तीखे कर दिये तथा श्री शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी आक्रामक रोड शो हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।