विधानसभा चुनाव की वोटिंग कर्नाटक में कल होगी, 15 मई को आएंगे चुनाव के नतीजे

NULL

तीन महीने से ज्यादा समय तक चले चुनाव अभियान के बाद कल कर्नाटक में त्रिकोणीय मुकाबले में नयी विधानसभा चुनने के लिए मतदान होगा। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 223 सीटों के लिए कल मतदान होगा। एक सीट पर मतदान बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बी एन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है।विधानसभा चुनाव के मतदान के नतीजे 15 मई को आएंगे।

ज्यादातर सर्वेक्षणों और ओपिनियन पोल के मुताबिक सत्तारुढ़ कांग्रेस और बीजेपी सत्ता के दो प्रबल दावेदार हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का जनता दल सेकुलर किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है।

राज्य में 4.98 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं जो 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से ज्यादा पुरुष, करीब 2.44 महिलाएं और 4552 ट्रांसजेंडर हैं।

चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि राज्य में 55,600 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाये गये हैं। कुछ सहायक मतदान केंद्र भी होंगे। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 3.5 लाख से ज्यादा कर्मी चुनाव ड्यूटी पर होंगे। सूत्रों ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में कुछ मतदान केंद्र संबंधित स्थान के पारंपरिक रुप में नजर आयेंगे।

पहली बार कुछ चुनिंदा मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर होंगे। कांग्रेस, पंजाब के बाद एकमात्र बड़े राज्य पर काबिज रहने के लक्ष्य पर केंद्रित है जबकि बीजेपी कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने के लिए जुटी हुई है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक पार्टी के लिए दूसरी बार दक्षिण में कदम रखने का द्वार होगा।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।