नागपुर के महल क्षेत्र में सोमवार को दो गुटों के बीच हिंसा का मामला सामने आया है। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, इस हिंसा की शुरुआत उस समय हुई जब नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने एक प्रोटेस्ट आयोजित किया था। उस दौरान दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया था, लेकिन पुलिस ने समय रहते दोनों पक्षों को अलग कर दिया और स्थिति को संभाल लिया। हालांकि, रात के समय स्थितियां तेजी से बिगड़ गईं और दोनों समुदायों के बीच पथराव और आगजनी का सिलसिला शुरू हो गया।
#WATCH महाराष्ट्र: नागपुर के महल इलाके में आग लगाए गए वाहनों में धमाकों की आवाज सुनी गई। दो समूहों के बीच विवाद के बाद यहां तनाव फैल गया है। pic.twitter.com/YZwzncRVNI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
नागपुर में दो गुटों के बीच हिंसा
इस हिंसा में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, उपद्रवियों ने कई जगहों पर आग लगा दी। पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं, जिससे इलाके में तनाव और डर का माहौल बन गया है। मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस सब के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लोगों से शांति की अपील की।
#WATCH नागपुर (महाराष्ट्र) हिंसा: नागपुर के महल इलाके में हिंसा के दौरान एक JCB मशीन को आग के हवाले कर दिया गया। दो समूहों के बीच विवाद के बाद यहां तनाव बढ़ गया।
पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/MftGgHgMpa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
अफवाह पर यकीन न करने की अपील: CM फडणवीस
सीएम ने लोगों से अपील की है कि वह इस स्थिति में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं और नागरिकों को उनका सहयोग करना चाहिए। नागपुर एक शांतिपूर्ण और सहयोगी शहर है, यह नागपुर की स्थायी परंपरा रही है। इसके अलावा, सीएम फडणवीस ने किसी भी अफवाह पर यकीन न करने और प्रशासन को पूरा सहयोग देने की अपील की है।
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “नागपुर के महल इलाके में जिस तरह से स्थिति तनावपूर्ण हुई, वह बेहद निंदनीय है। कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। यह गलत है। मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि… pic.twitter.com/nupogStEXv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025