'विनेश फोगाट मामले पर राजनीति कर रहे हैं', CM सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर किया पलटवार 'Vinesh Phogat Is Doing Politics On The Matter', CM Saini Hit Back At Bhupendra Singh Hooda
Girl in a jacket

‘विनेश फोगाट मामले पर राजनीति कर रहे हैं’, CM सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर किया पलटवार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को एक पेड़ मां के नाम योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा विनेश फोगाट के मामले में राजनीति कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रावण मास में ‘एक पेड़ मां के नाम योजना की शुरुआत की थी। हरियाणा में भी इस योजना के तहत पेड़ लगाने का काम जारी है। रविवार को पानीपत में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत निरंकारी अनुयायियों के साथ 20,000 पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है।

  • CM सैनी ने रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम योजना का शुभारंभ किया
  • इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जुबानी हमला किया

हुड्डा राज में प्रदेश की जनता विकास से वंचित- CM सैनी



इस दौरान उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा से पहले कांग्रेस की सरकार थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने कभी लोगों की ओर ध्यान नहीं दिया। हुड्डा राज में प्रदेश की जनता विकास से वंचित रही। लोगों को प्रताड़ित किया जाता था। लोग हुड्डा के शासनकाल को नहीं भूले हैं। प्रदेश की जनता आने वाले समय में उनको सबक सिखाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “विनेश फोगाट पर हमें गर्व है। वह हरियाणा की बेटी हैं, जिसने पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। हम उनके साथ हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। वह कह कह रहे हैं कि विनेश को राज्यसभा भेजना चाहिए। मैं उनको कहना चाहता हूं कि पहले भी देश में गोल्ड मेडल आए हैं, तब तो वो सत्ता में थे। उस समय उन्होंने विजेता खिलाड़ी को राज्यसभा भेजने की बात क्यों नहीं की थी?”

भाजपा प्रदेश हित में कार्य कर रही- CM सैनी



आगामी विधानसभा चुनाव पर सीएम सैनी ने कहा, “जो भी घोषणाएं हो रही है, वह जनता के हित में की जा रही है। भाजपा प्रदेश के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे के लिए खुले हैं। मैं 24 घंटे जनता की समस्याएं सुनता हूं। प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मुझे खुशी है कि पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधान सेवक के रूप में शपथ ली है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। इसको लेकर कई राज्यों में पौधरोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भी युद्ध स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। रविवार को पानीपत के गांव आट्टा में इस अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा संत निरंकारी अनुयायियों के साथ एक समय में 20 हजार पौधे लगाकर रिकॉर्ड कायम किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पौधरोपण की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाली और लिखा, “पानीपत के गांव आट्टा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। मैं प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। ये आपकी तरफ से उन्हें एक अनमोल उपहार होगा। इससे जुड़ी तस्वीर भी आप जरूर साझा करें।” पौधरोपण के बाद नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बात की और दावा किया कि प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार तीसरी बार देश के प्रधान सेवक के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।