विजय माल्या एक बार फिर से सुर्खियों में हैं इस बार इसकी वजह है कि उनकी जल्द होने वाली सगाई। खबर है कि 62 साल के विजय माल्या अपने से आधी उम्र की पिंकी लालवानी से सगाई करने जा रहे हैं।
वैसे इससे पहले विजय माल्या दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम समीरा त्याब्जी था. वे खुद एयर इंडिया की एयर होस्टेस हुआ करती थीं। उनसे विजय के बड़े बेटे सिद्धार्थ का जन्म हुआ. इसके बाद विजय माल्या ने अपने बचपन की दोस्त रेखा से शादी की। जो पहले से ही लैला और कबीर नाम के दो बच्चों की मां थीं। रेखा से विजय माल्या की भी दो बेटियां हुईं- लीना और तान्या। रेखा अब तक कानूनन विजय माल्या की पत्नी हैं।
हालांकि अब रेखा और विजय माल्या का रिश्ता भी टूट रहा है क्योंकि उन्होंने पिंकी के साथ जीवन का सफ़र आगे बढ़ाने का फ़ैसला किया है। यहां यह भी ग़ौर करने लायक है ।
जानिए , कौन हैं पिंकी लालवानी ?
-विजय माल्या की मुलाकात पिंकी लालवानी से 2011 में हुई थी।
-विजय माल्या ने 2011 में पिंकी लालवानी को एयरहोस्टस की जॉब दी थी। इसी दौरान उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी।
-पिंकी लालवानी किंगफिशर के ऐड भी कर चुकीं है. इसके साथ ही वो किंगफिशर के लिए फोटो शूट भी करवा चुकी हैं।
-रिपोर्ट्स के मुताबिक 62 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे माल्या लालवानी के साथ लंदन के हेर्टफोर्डशायर में रह रहे हैं।
-बताया जाता है कि पिंकी को हाल ही में विजय माल्या के परिवार के साथ देखा गया था और विजय माल्या के परिवार को पिंकी से कोई एतराज नहीं हैं। इससे पहले उन्होंने कुछ समय पहले अपनी तीसरी सालगिरह मनाई थी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।