भारत आने और कानून का सामना करने को तैयार है विजय माल्या ?  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत आने और कानून का सामना करने को तैयार है विजय माल्या ? 

देश से भगे भगोड़े अपराधियों की सम्पत्ति जब्त करने के संबंध में हाल में जारी अध्यादेश के तहत

नई दिल्ली : करीब 9,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी विजय माल्या भारत आने तथा कानून का सामना करने को तैयार है ? आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि माल्या ने भारतीय अधिकारियों को कुछ इसी तरह का संकेत दिया है।

विजय माल्या के खिलाफ लंदन की अदालत में भारत सरकार की ओर से प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है। समझा जाता है कि माल्या ने भारतीय अधिकारियों को संकेत दिया है कि वह भारत आने और कानूनी प्रक्रिया का सामना करने को तैयार है। साथ ही विजय माल्या ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत उसके खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती देने का भी संकेत दिया है।

देश से भगे भगोड़े अपराधियों की सम्पत्ति जब्त करने के संबंध में हाल में जारी अध्यादेश के तहत सरकार विजय माल्या की देश और विदेश में सभी संपत्तियां जब्त कर सकती है। जांच एजेंसियों के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि माल्या के इस कदम के अंतिम तौर तरीके अभी स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने इस बारे में और ब्योरा देने से इनकार किया।

मुंबई में एक विशेष मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) अदालत ने पिछले महीने समन जारी कर माल्या को उसके समक्ष 27 अगस्त को पेश होने को कहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने 9,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधडी मामले में भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत विजय माल्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

उसके बाद विशेष पीएमएलए अदालत ने माल्या को समन किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसके अलावा माल्या की करीब 12,500 करोड़ रुपये की संपत्तियों को तत्काल कुर्क करने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।