यह विमान कभी था विजय माल्या की शान, अब भेजा जाएगा अमेरिका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यह विमान कभी था विजय माल्या की शान, अब भेजा जाएगा अमेरिका

बिजनेसमैन विजय माल्या भारत के बैंकों से हजार करोड़ों रुपए का कर्ज लेकर देश से भागे हुए हैं

बिजनेसमैन विजय माल्या भारत के बैंकों से हजार करोड़ों रुपए का कर्ज लेकर देश से भागे हुए हैं और अब खबर आ रही है कि उनका प्राइवेट विमान भी तोड़ा जा रहा है। विजय माल्या का कर्ज फूसलने के लिए बैंकों ने उनके कार और घर की नीलामी करके अपने पैसे निकाले थे। इसी में उन्होंने विजय माल्या का प्राइवेट विमान भी नीलाम कर दिया था जिसे एक अमेरिकी कंपनी ने खरीद लिया था।

vijaymallya 2

अब वह कंपनी चाहती है कि विजय माल्या के उस जेट को तोड़कर उसके पास भेजा जाए। बता दें कि अमेरिकी कंपनी के ऐसे कहने के बाद अब मुंबई में एयर इंडिया के हैंगर में इसे तोड़ा जा रहा है। इस जेट को तोड़कर फिर इसके सारे पुर्जों को अलग करके कंपनी को भेजा जाएगा।

05 12 2015 008 002 003 117426 730x419 3039051 m

कर्नाटक से दो बार राज्यसभा सांसद विजय माल्या का अभी भी लगभग 10 हजार करोड़ रुपए अभी भी बकाया है। विजय माल्या को वापस देश लाने की पूरी कोशिश में भारत सरकार लगी हुई है लेकिन लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में भी माल्या के खिलाफ केस चल रहा है।

l129 18321505721843 1886264 835x547 m

यह विमान किसी जमाने में विजय माल्या की शान हुआ करता था

विजय माल्या का ए-319 प्राइवेट विमान कभी उनकी शान हुआ करता था। लेकिन कर्ज के पैसे वसूलने केलिए सरकारी विभागों ने उनके विमान को ले लिया और उसे नीलाम कर दिया। माल्या के इस विमान में हर तरह की लग्जरी सुविधाएं थीं। माल्या अपनी शानो-शौकत और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर थे। इतना ही नहीं इस विमान को माल्या का स्टाइल स्टेटमेंट भी माना जाता था।

mallya jet

फ्लोरिडा की एक एविएशन मैनेजमेंट सेल्स कंपनी ने इस विमान को 34 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह विमान बहुत मुश्किल से बिक पाया था। बता दें कि माल्या के इस विमान पर पहली तीन नीलामी में किसी ने बोली नहीं लगाई थी। इस विमान से पहले माल्या का एक जेट और नीलाम किया था जिसे बाद में तोड़ दिया गया था।

mallaya jet 7

माल्या को ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा

बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपए से ज्यादा माल्या के ऊपर बकाया है। इसके अलावा माल्या के ऊपर सर्विस टैक्स का 800 करोड़ रुपए बकाया है। कई एजेंसियां माल्या के खिलाफ जांच कर रही हैं। वहीं भारत सरकार उन्हें वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है। भारत लाकर माल्या को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।