विजय गोखले ने विदेश सचिव का कार्यभार संभाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विजय गोखले ने विदेश सचिव का कार्यभार संभाला

NULL

नयी दिल्ली : चीन के साथ डोकलाम विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले राजनयिक विजय केशव गोखले ने आज विदेश सचिव का पदभार संभाला। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। श्री गोखले ने एस जयशंकर की जगह ली है। विजय गोखले ने चीन के साथ 73 दिन तक चले डोकलाम गतिरोध को हल करने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।

श्री गोखले 20 जनवरी, 2016 से 21 अक्टूबर, 2017 तक चीन में भारत के राजदूत रहे हैं। विदेश सचिव के तौर पर वह अक्टूबर, 2013 से जनवरी 2016 तक जर्मनी में भारत के शीर्ष राजनयिक भी रहे हैं। उन्होंने हांगकांग, हनोई और न्यूयॉर्क में भी भारतीय मिशनों में सेवाएं दी हैं।

 

 

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।