उपराष्ट्रपति नायडू ने विभिन्न क्षेत्रों में मातृ भाषा के व्यापक इस्तेमाल की वकालत की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उपराष्ट्रपति नायडू ने विभिन्न क्षेत्रों में मातृ भाषा के व्यापक इस्तेमाल की वकालत की

उपराष्ट्रपति ने तेलगु भाषा में सरल विज्ञान शब्दावली विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे आम

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नाडडू ने शनिवार को प्रशासनिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में मातृभाषा के व्यापक इस्तेमाल की वकालत की है जिससे इसका संवर्धन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मातृ भाषा में शिक्षा देने से बच्चे में विषय की समझ और उसके बारे में जानकारी किसी दूसरी भाषा के मुकाबले ज्यादा बेहतर होती है। तेलगु भाषा दिवस के मौके पर नायडू ‘हमारी भाषा, हमारा समाज और हमारी संस्कृति’ विषय पर एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
यह कार्यक्रम गिडिगु वेंकट रामा मूर्ति की जयंती के मौके पर पड़ा। मूर्ति तेलगु भाषाविद और भाषा के संवर्धन में अग्रणी रूप से काम करने वालों में थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि भाषा और संस्कृति किसी भी समाज के विकास की नींव तैयार करते हैं। तेलगु भाषा को संरक्षित और सुरक्षित करने की जरूरत पर बल देते हुए नायडू ने कहा कि सभी तेलगु लोगों को अपनी भाषा और संस्कृति के संवर्धन के लिये प्रयास करना चाहिए। 
उपराष्ट्रपति ने तेलगु भाषा में सरल विज्ञान शब्दावली विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे आम लोगों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की बेहतर समझ बनेगी। नायडू ने कहा कि एक भाषा की गौरवपूर्ण विरासत और समृद्धता को सिर्फ उसे अगली पीढ़ी को देकर ही सुरक्षित व संरक्षित रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।