उत्तर प्रदेश में VHP के पूर्व जिला अध्यक्ष को बदमाशों ने गोली मारी
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में VHP के पूर्व जिला अध्यक्ष को बदमाशों ने गोली मारी

VHP

Uttar Pradesh VHP: उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में भाजपा नेता और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर अवस्थी को बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास गोली मार दी है।

Highlights:

  • उत्तर प्रदेश के जालौन में विश्व हिन्दू परिष और भाजपा नेता की बाइक सवार बदमाशों ने की हत्या
  • घर से चंद कदम की दुरी पर तमंचा से मारी गई गोली
  • हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम इस घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से घायल हुए भाजपा नेता को स्थानीय स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।

स्कूटी से बाजार से घर लौट रहे थे

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित कर दी। घटना उरई कोतवाली के अंबेडकर चौराहे से बंबी रोड जाने वाले जल निगम के पास की है। उरई शहर के मोहल्ला राजेंद, नगर के रहने वाले भाजपा नेता अवस्थी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष भास्कर अवस्थी अपनी पत्नी साधना अवस्थी के साथ स्कूटी से बाजार से घर लौट रहे थे।

विहिप नेता की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा ने झारखंड सरकार की आलोचना की

बाल-बाल बची पत्नी

वह अपने घर से चंद कदम दूर जल निगम के कार्यालय के पास पहुंचे तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाश उनके सामने आ गये और उसने तमंचा निकालकर सीधे भास्कर को गोली मार दी। जो उनके कंधे पर लगी, जबकि पत्नी बाल बाल बच गई। गोली की आवाज सुनकर घनी बस्ती में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वारदात के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोग घायल भास्कर अवस्थी को उठाकर मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने हालात देखते हुए प्रथम उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद घटनास्थल का मुआयना किया। जहां पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने का निर्देश दिया। जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके। एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा लेने के बाद बताया कि उन्हें भास्कर अवस्थी को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। वह सीओ सिटी, उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। साथ ही परिजनों से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले के खिलाफ कड़ से कड़ कार्रवाई की जाएगी। खुलासे के लिए तीन टीम लगा दी गई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।