देश की दूसरी सबसे बड़ी Economy वाला राज्य बना Uttarpradesh, सीएम योगी की रहनुमाई में प्रगति की राह पर राज्य
Girl in a jacket

देश की दूसरी सबसे बड़ी economy वाला राज्य बना Uttarpradesh, सीएम योगी की रहनुमाई में प्रगति की राह पर राज्य

CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। यूपी ईज आफ डूइंग बिजनेस में 14वें स्थान से उठकर दूसरे स्थान पर आ चुका है। कानून-व्यवस्था, कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधार के कारण ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को करीब 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किए गए इस क्रिएटिव ग्राफिक के अनुसार देश के जीडीपी में महाराष्ट्र 15.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है।

  • देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्शव्यवस्था वाला राज्य बना यूपी
  • मिले 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
  • महाराष्ट्र 15.7 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर

निर्यात बढ़कर हुआ 2 लाख करोड़ रूपए

उत्तर प्रदेश का निर्यात बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बैंकों का ऋण-जमा अनुपात 42-43 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत हो चुका है। प्रदेश की 56 प्रतिशत आबादी कामकाजी है। 96 लाख एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं। ये उपलब्धि सीएम योगी के उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के साथ ही 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनामी का लक्ष्य हासिल करने में मददगार होगी।

इन राज्यों को उत्तर प्रदेश ने छोड़ा पीछे

उत्तर प्रदेश ने जीडीपी में हिस्सेदारी के मामले में तमिलनाडु (9.1 प्रतिशत), गुजरात (8.2 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (7.5 प्रतिशत) जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। कर्नाटक (6.2 प्रतिशत), राजस्थान (5.5 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (4.9 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश (4.6 प्रतिशत) जैसे राज्य यूपी से काफी पीछे है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।