UP कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ. नवल किशोर शाक्य सपा में हुए शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ. नवल किशोर शाक्य सपा में हुए शामिल

NULL

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ. नवल किशोर शाक्य भी सपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें डॉ. शाक्य भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर उपचुनाव में जीत के लिए बधाई दी।

डॉ. नवल के सपा में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये हमारी पार्टी में आ रहे हैं लेकिन इन्हें हम यहां नहीं, सभा में ज्वॉइन कराएंगे। कई अन्य कार्यकर्ताओं ने ने भी अखिलेश यादव को स्मृति चिह्न दिया।

यूपी उपचुनाव में जीत के बाद उत्साहित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार बेरोजगारों को परेशान कर रही है, युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद योगी आदित्यनाथ का सुर बदल गया है। अब वह विकास की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ चुनाव से पहले विकास की बात करते तो उन्हें चुनाव में हार का मुंह नहीं देखना पड़ता।

वहीं, आजम खान ने कहा कि लोग कहते हैं सपा और बसपा एक ऐसे हो सकती हैं। जिन्हें शायद किसी न किसी वजह से ये जोड़ अच्छा नहीं लगा वो ये कह रहे हैं। बुनियादी तौर पर ये ही कह देना कि विचारधाराएं अलग हैं ये गलत है। कोई ईद मना ले कोई होली और दिवाली। कोई किसी को महापुरुष मान ले तो कोई किसी को। कई साम्राज्य आएं लेकिन दबा कुचला वर्ग वहीं रहा। अगर किसी को अपना बनाना है तो जरूरी नहीं उसके अंदर तमाम खूबियां ढूंढे। फासिस्ट ताकतों को खत्म करने के लिए हमे साथ देना चाहिए।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।