Girl in a jacket

UP : महिला वकील ने BJP नेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

NULL

हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में प्रैक्टिस करने वाली अनुसूचित जाति की महिला वकील ने अपने सीनियर अधिवक्ता पर यौन शोषण करने मारने पीटने का आरोप लगाया है।

आपको बता दे कि सोमवार को प्रेस क्लब में मीडिया के सामने अपने बाल काटते हुए महिला वकील का कहना है की सीनियर वकील व बीजेपी नेता ने उस पर कई हमले भी करवाए जिससे उसको काफी चोट आयी। फिलहाल पीड़ित लड़की ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में तहरीर दी है लेकिन केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ किया है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़िता के अनुसार सीनियर अधिवक्ता की शासन और प्रशासन में काफी रसूख है, जिससे उसके खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही है। पीड़िता ने अवध बार एसोसिएशन से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई करवाई नहीं हुई।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी बीजेपी नेता पिछले लगभग तीन सालों से लगातार उसको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इतना ही नहीं मुकदमा वापस लेने का दवाब भी बना रहा है। पीड़िता ने धमकी दी है कि मंगलवार तक आरोपी बीजेपी नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह न्यायालय परिसर में आत्महत्या कर लेगी।

दरअसल, प्रदेश में बीजेपी सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। पिछले महीने उन्नाव की एक किशोरी के साथ बीजेपी के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उनके व उनके गुर्गो द्वारा गैंगरेप कराए जाने व उसके पिता की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि अब लखनऊ की एक युवती ने बीजेपी नेता पर लगातार पिछले तीन सालों से शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए लखनऊ के गाजीपुर थाने में तहरीर दी है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।