UP : मैनपुरी में बस पलटने से 16 की मौत, 17 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP : मैनपुरी में बस पलटने से 16 की मौत, 17 घायल

17 घायल यात्रियों में से तीन को सैफेई पीजीआई में भर्ती कराया गया है जबकि 14 को मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आज तड़के सैफेई-मैनपुरी राजमार्ग पर जयपुर से फरूखाबाद जा रही एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा जाने के बाद पलट गई जिससे उसमें सवार 16 यात्रियों की मौत हो गयी तथा 17 अन्य घायल हो गये। इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि आज तड़के यह हादसा सैफेई-मैनपुरी राजमार्ग पर हुआ जिसमें यह प्राइवेट बस डिवाइडर से पलट गयी और 16 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। 17 घायल यात्रियों में से तीन को सैफेई पीजीआई में भर्ती कराया गया है जबकि 14 को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत बहुत ही गंभीर है।

उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मरने वालों में एक महिला यात्री भी शामिल है। पुलिस की टीमें राहत और बचाव के कामों में लगी है। मरने वाले यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। उधर लखनऊ में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी मदद ने किया मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का ऐलान

मैनपुरी सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की मदद लखनऊ, 13 जून(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषण की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं। योगी ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। गौरतलब है कि प्रदेश में मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार बस के पलटने से 16 लोगों की मृत्यु हो गई और 17 घायल हो गये।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।