जीबी रोड पर चल रहे देह व्यापार के पीछे केंद्रीय मंत्री का हाथ , जल्‍द आएगा सच सामने : स्वाति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जीबी रोड पर चल रहे देह व्यापार के पीछे केंद्रीय मंत्री का हाथ , जल्‍द आएगा सच सामने : स्वाति

NULL

दिल्ली का रेडलाइट एरिया है जीबी रोड , बता दे कि दिल्ली का जीबी रोड भारत के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में गिना जाता है। यहां कई कोठे हैं और उनमें हजारों की तादाद में वेश्याएं। जीबी रोड वैसे तो केवल एक गली है, लेकिन यहां दो दुनिया बसती है।

gb road1

दिन में जहां लोगों की चहल-पहल से हार्डवेयर का बाजार रोशन रहता है तो वहीं रात होते ही एक अजीब सा सन्नाटा पसर जाता है। और इस सन्नाटे में दिखती है देह व्यापार की दूसरी दुनिया।

gb road

वही आज इस रोड पर बने कई कोठों को बंद कराने की मुहिम चला रही महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। मालीवाल ने कहा कि वह कोठों को बंद करवाकर ही रहेंगी चाहे इसके लिए उन्हें जेल क्यों ना जाना पड़े।

Swati maliwal2

स्वाती ने कहा कि संसद से 3 KM की दूरी पर ही ये देह व्यापार का घिनौना काम हो रहा है। फिर भी सरकार एकदम चुप्पी साधे हुई है। और तमाशा देख रही है। स्वाती ने भी बताया कि DCW ने जीबी रोड पर कई बार छापे मारे हैं है।

gb road2

 

एक लड़की को हाल ही में हमने जीबी रोड की काली दुनिया से आज़ाद भी करवाया। उसे 6 वर्ष पहले किसी ने यहां बेच दिया था। शिकायत मिलते ही आयोग ने तुरंत एक्शन लिया गया। और उस लड़की को काली दुनिया से बाहर निकाल दिया गया।

Swati maliwal5

स्वाति मालीवाल ने कहा कि हमें कई बार नोटिस मिल चुके हैं कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं। लेकिन जांच में हमें पता चलता है की इस धंधे में तो एक केंद्रीय मंत्री का भी हाथ है। स्वाति मालीवाल ने कहा जल्द ही सच सबके सामने आएगा। फिर वह चाहे कोई भी हो।

gb road7

स्वाति ने दिल्ली की पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बरखा सिंह 8 साल महिला आयोग अध्यक्ष रहीं लेकिन क्या उन्होंने कभी जीबी रोड़ की लड़कियों की आवाज़ सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।