केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के ठिकाने तक PDS राशन पहुंचान का इंतजाम करें राज्य सरकारों - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के ठिकाने तक PDS राशन पहुंचान का इंतजाम करें राज्य सरकारों

केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकारों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीडीएस

केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकारों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीडीएस राशन लाभार्थियों के ठिकाने तक पहंचाने की व्यवस्था अपनानी चाहिए। पासवान ने कहा, ‘‘जहां कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं, वहां राज्य सरकारों को पीडीएस का राशन लोगों के ठिकाने तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।’’
असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केरल जैसे कुछ राज्यों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है और कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जो स्थिति को पहले से खतरनाक बना रही है। बाढ़ प्रभावित राज्यों में लाभार्थी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से राशन नहीं ले पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे राज्यों को कम से कम इन कठिन समय में घर पर राशन की डिलीवरी सुनिश्चित करनी चाहिए। केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 1-3 रुपये प्रति किलोग्राम की अत्यधिक रियायती दर पर पांच किलोग्राम खाद्यान्न प्रदान करती है।
पासवान ने कहा, ‘‘बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे राज्यों में लाभार्थियों को उनके राशन से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। राज्यों को इस संबंध में तत्काल कदम उठाने चाहिए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।