केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मां का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मां का निधन

NULL

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मां एवं वयोवृद्ध शिक्षिका रजनी जावड़ेकर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मंत्री के एक सहयोगी ने यह जानकारी दी। रजनी जावड़ेकर 92 वर्ष की थीं। सहयोगी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्रीमती जावड़ेकर के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह अपने पुत्र प्रकाश जावड़ेकर के साथ रहती थी। श्रीमती जावड़ेकर महाराष्ट्र के रायगढ़ और पुणे में जिला स्कूल में शिक्षिका थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।