केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से नामांकन पत्र किया दाखिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से नामांकन पत्र किया दाखिल

केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बुधवार को भाजपा से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल

हजारीबाग : केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बुधवार को भाजपा से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु एवं झारखंड के मुख्यमंत्री रघवुर दास भी उपस्थित थे।

जयंत सिन्हा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु एवं अनेक अन्य पार्टी नेताओं के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जयंत सिन्हा, मुख्यमंत्री रघुवर दास और सुरेश प्रभु ने बाद में यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से देश आतंकवाद से ग्रसित था। देश के विभिन्न राज्यों में उग्रवाद सक्रिय था। लेकिन 2014 में एक देशभक्त प्रधानमंत्री बना और देखते ही देखते उन्होंने उग्रवाद व आतंकवाद की कमर तोड़ दी। झारखंड के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो उग्रवाद की घटनाओं में कमी आई है। यह सब स्पष्ट नीति है।

PM मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा – शातिर जेबकतरा चिल्लाता है चोर-चोर, पिता का पाप धो रहे

मजबूत सरकार की कार्यप्रणाली से संभव हुआ। 55 साल तक कांग्रेस ने सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया।

दास ने कहा कि कश्मीर की समस्या नहीं होती अगर उस समय नेहरू जी कड़ा कदम उठाते। चीन के पास हमारी जमीन नहीं जाता। यही कांग्रेस का इतिहास रहा है। आज फिर से एक बार कांग्रेस और वामपंथी दल सेना की वीरता पर प्रश्न उठा रहे हैं। पूरी दुनिया में भारत की सेना की बदनामी कांग्रेस कर रही है।

उन्होंने कहा,‘‘ अब आप संकल्प लें कि कोई जयचंद कोई मीर जाफर जीतकर संसद ना जाए। उन्होंने कहा कि भारत क्षमतावान है। यह सोने की चिड़िया कहा जाता था। भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करें यह भाजपा चाहती है।

सुरेश प्रभु ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है जिसके सामने कोई टिक नहीं पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।