भारतीय संस्कृति का संवर्धन करती है त्रिवेणी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारतीय संस्कृति का संवर्धन करती है त्रिवेणी

NULL

उज्जैन : ज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने उज्जैन प्रवास के दौरान त्रिवेणी संग्रहालय का भ्रमण किया। विजिटर्स बुक में अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि त्रिवेणी भारतीय संस्कृति का संवर्धन करती है। यह हमारी धरोहर है। त्रिवेणी संग्रहालय बहुत सुन्दर बनाया गया है, सभी को इसे देखना चाहिये।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री मनीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन अतुलकर, अपर कलेक्टर श्री बसन्त कुर्रे, एडीएम श्री जीएस डाबर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। त्रिवेणी संग्रहालय एवं पुरातत्व विभाग की ओर से डॉ.प्रकाशचन्द्र माथुर और प्रो.रामसिंह मौजूद थे। उनके द्वारा राज्यपाल को संग्रहालय में रखी परमारकालीन, कुशाणकालीन और शुंगकालीन प्रतिमाओं और मूर्तियों की जानकारी दी गई।

भगवान शिव के अंधकासुर, भैरव, नटराज और त्रिपुरांतक प्रतिमाओं के इतिहास के बारे में राज्यपाल को बताया। इसके अलावा सदाशिव, महेश और शिव की मूर्तियों के बारे में विस्तार से वर्णन किया। राज्यपाल ने संग्रहालय में लायब्रेरी में रखे प्राचीन ग्रंथ और ऐतिहासिक सिक्के भी देखे।

नाथद्वारा मन्दिर के पीओपी व थर्माकोल से दीवार पर उकेरे गये स्केच की राज्यपाल ने प्रशंसा की। आन्धप्रदेश की पीतल की मूर्तियों का भी उन्होंने अवलोकन किया। संग्रहालय के श्री विनोद गुर्जर ने कृष्ण आख्यान के बारे में जानकारी देते हुए भगवान विष्णु की दशावतार कथा से जुड़ी प्रतिमाओं के बारे में भी बताया।

इसके पश्चात राज्यपाल ने महाभारतकालीन आकर्षक पेंटिंग्स भी देखीं। संग्रहालय द्वारा राज्यपाल को भगवान शिव की नटराज मूर्ति भेंट की गई। राज्यपाल ने त्रिवेणी संग्रहालय में रखी आकर्षक कलाकृतियों और ऑइल पेंटिंग्स की प्रशंसा की।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।