Tripura Flood: त्रिपुरा में भारी बारिश से तबाही, अब तक 22 लोगों की मौत, लाखों लोग हुए प्रभावित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Tripura flood: त्रिपुरा में भारी बारिश से तबाही, अब तक 22 लोगों की मौत, लाखों लोग हुए प्रभावित

Tripura flood: त्रिपुरा में लगातार बारिश का कहर जारी। लगातार हो रही बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2 लोग लापता है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 65 हजार से ज्यादा लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, असम राइफल्स ने त्रिपुरा में राहत अभियान के दौरान लगभग 334 नागरिकों को बचाया।

CM माणिक साहा ने जताया शोक

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि सांतिरबाजार में अश्वनी त्रिपुरा पारा और देबीपुर में भूस्खलन के बाद दस लोग मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने कहाकि मैं मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं। यह अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।

राज्य में करीब 17 लाख लोग प्रभावित

अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बृजेश पांडेय ने कहा कि 2,032 स्थानों पर भूस्खलन की खबरें आईं, जिनमें से 1,789 स्थानों को साफ कर दिया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर बहाली का काम जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए हैं।

फसलों-घरों को भारी नुकसान

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है और दो लोग लापता हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में भौतिक बुनियादी ढांचे और कृषि फसलों के साथ-साथ घरों और पशुओं को भी भारी नुकसान होने की बात कही गई है।” अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पांडेय ने कहा कि 2,032 स्थानों पर भूस्खलन की खबरें आईं, जिनमें से 1,789 स्थानों को साफ कर दिया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर बहाली का काम जारी है।

आर्मी ने संभाला मोर्चा

भारतीय सेना ने त्रिपुरा में बाढ़ राहत अभियान जल राहत के तहत 330 से अधिक नागरिकों को बचाया है। असम राइफल्स की दो टुकड़ियां, जो HQ 21 सेक्टर असम राइफल्स और IGAR (East) के तहत काम कर रही हैं, उन्हें अमरपुर, भामपुर, बिशालगढ़ और रामनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। सेना ने सात नागरिकों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की है। इस चुनौती से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टुकड़ियां भी राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।