पर्यटक अब सिर्फ 3 घंटे ही कर सकेंगे ताजमहल का दीदार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पर्यटक अब सिर्फ 3 घंटे ही कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

NULL

ताजमहल पर पर्यटकों के बोझ को कम करने के लिए एक नया आदेश लाया गया है, आपको बता दे कि आगरा की विश्वप्रसिद्ध एतिहासिक इमारत ताजमहल में एंट्री के नियमों में बदलाव किया गया है। एक अप्रैल के बाद पर्यटक ताजमहल में एंट्री के बाद तीन घंटे का समय ही बिता सकेंगे।

तीन घंटे के बाद उनका टिकट मान्य नहीं रहेगा। अगर वो इससे ज्यादा वक्त ताजमहल में बिताना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले रविवार से नए नियम लागू होंगे। एएसआई ने मकबरे में लगातार बनी रहने वाली भारी भीड़ को कम करने के लिए फैसला लिया है।

सफेद संगमरमर की इस इमारत पर भीड़ प्रबंधन केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। छुट्टियों और सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या 50,000 से ऊपर तक पहुंच जाती है।

बता दें कि भारत में पर्यटन के जरिए होने वाली कमाई में ताजमहल का एक अच्छा खासा हिस्सा है। केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा ने लोकसभा में बताया था कि साल 2013-14 से लेकर साल 2015-16 तक ताजमहल से टिकटों के जरिए 75.91 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दुनिया भर के देशों में ताजमहल को भारत की शान के रुप में जाना जाता है। यही वजह है कि दुनिया भर के पर्यटक ताजमहल देखने के लिए भारत आते हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।