1. अमित शाह ने कश्मीर और पूर्वोत्तर मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ की विस्तृत बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर तथा पूर्वोत्तर के मुद्दों पर विस्तृत बैठक की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे। बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में नए सिरे से परिसीमन और इसके लिए आयोग गठन पर विचार किया गया।
…. read more
2. केरल में 23 साल का छात्र हुआ निपाह वायरस शिकार, स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने की पुष्टि
केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने मंगलवार को पुष्टि किया कि कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय कॉलेज छात्र निपाह संक्रमण से पीड़ित है।
…. read more
3. नितिन गडकरी और राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने संभाला कार्यभार
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और राज्य मंत्री बनाए गए प्रताप चंद्र सारंगी ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। पहले भी नितिन गडकरी पास सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का प्रभार था। गडकरी को सप्रंग सरकार के दौर में सुस्त पड़ी सड़क परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने और राजमार्ग विकास के काम को तेजी से पटरी पर लाने का श्रेय दिया जाता है।
…. read more
4. उपचुनाव अकेले लड़ेंगे, लेकिन सपा के साथ गठबंधन बरकरार : मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुछ सीटों के लिये संभावित उपचुनाव अपने बलबूते लड़ने की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि इससे सपा के साथ गठबंधन के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा, गठबंधन बरकरार रहेगा।
…. read more
5. SP प्रमुख अखिलेश ने भी दिये गठबंधन से अलग होने का संकेत, बोले- 2022 में बनेगी SP की सरकार
आपसी गठबंधन को फिलहाल ‘होल्ड’ पर रखने के बसपा प्रमुख मायावती के ऐलान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को अपनी राहें अलग करने के संकेत दे दिये। अखिलेश ने आजमगढ़ में कहा ”वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। यही हमारी रणनीति है।
…. read more
6. गिरिराज ने इफ्तार पार्टी पर उठाया सवाल, कहा- नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते तो और सुंदर फोटो आते
बिहार में एक ओर जहां पाक माह रमजान के मौके पर राजनीतिक दलों द्वारा ‘दावत-ए-इफ्तार’ पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, वहीं, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह ने इस इफ्तार के आयोजन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसी तरह अगर नवरात्रि के मौके पर भी फलाहार का आयोजन किया जाए तो तस्वीर और भी खूबसूरत होती।
…. read more
7. विजेंद्र गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया पर किया मानहानि का केस
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने अपनी छवि ‘‘धूमिल’’ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया।
…. read more
8. राजग के पहले कार्यकाल में बढ़े बैंक धोखाधड़ी के मामले : कांग्रेस
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान बैंक धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि भाजपा सख्त कदम उठाएगी और बैंकिंग प्रणाली को दुरुस्त करेगी।
…. read more
9. अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों की शिक्षा सरकार की प्राथमिकता : नकवी
अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों की शिक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि देश के उन इलाकों में शैक्षणिक ढांचों का तीव्र गति से निर्माण होगा जहां लोग अपनी लड़कियों को स्कूल नहीं भेजते।
…. read more
10. थावर चंद गहलोत, कृष्णपाल गुर्जर, अठावले और कटारिया ने संभाला अपना पदभार
अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों की शिक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि देश के उन इलाकों में शैक्षणिक ढांचों का तीव्र गति से निर्माण होगा जहां लोग अपनी लड़कियों को स्कूल नहीं भेजते।
…. read more
11. भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 की नहीं मिली कोई जानकारी, सर्च ऑपरेशन में शामिल हुई सैटेलाइट
भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान सोमवार को असम से उड़ान भरने के 35 मिनट बाद लापता हो गया है। सोमवार की शाम वायुसेना को इस विमान के दुर्घटना से संबंधित कुछ जानकारी मिली थीं। जिसके बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स को रवाना किया गया, लेकिन भारतीय वायुसेना का कहना है कि अब तक कोई मलबे नहीं देखा गया है।
…. read more
12. मनीष सिसोदिया ने स्कूलों का दौरा कर वहां जारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के कई स्कूलों का मंगलवार को दौरा किया और वहां जारी निर्माण गतिविधियों का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री का भी पद संभालने वाले सिसोदिया ने निर्माण गतिविधियों का जायजा लेने के लिए रोहिणी के सात सरकारी स्कूलों (छह निर्माणाधीन और एक निर्मित) का सोमवार को दौरा किया।
…. read more
13. JDU के आने की पहल पर महागठबंधन विचार करेगा : राबड़ी देवी
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के महागठबंधन में आने पर कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जद (यू) महागठबंधन में आने की पहल करता है तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।
…. read more
14. आरएसएस प्रमुख ने ‘सत्ता के दुरुपयोग’ को लेकर चेताया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने चुनी हुई सरकारों से कहा है कि वे ‘सत्ता के दुरुपयोग’ को रोकने पर ध्यान दें। आरएसएस प्रमुख ने 600 स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, “एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुने जाने वालों में अपार शक्ति होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसका दुरुपयोग किया जाए।
…. read more
15. ED के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, बयान होगा दर्ज
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा विदेश में कथित अवैध संपत्तियां खरीदने से जुड़े एक धनशोधन मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। वाड्रा पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे इंडिया गेट के पास एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए वाड्रा ईडी के सामने 31 मई को पेश नहीं हुए थे।
…. read more
16. व्यापार युद्ध में ‘आरोप-प्रत्यारोप का खेल’ खेल रहा चीन : अमेरिका
अमेरिका ने चीन पर दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता में हेरफेर करने व ‘दोषारोपण का खेल’ खेलने का आरोप लगाया है। अमेरिका ने यह प्रतिक्रिया चीन के श्वेतपत्र जारी कर वाशिंगटन पर बातचीत में बाधा डालने का आरोप लगाया है। सोमवार को एक बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने चीन पर व्यापार समझौते से ‘पीछे हटने’ का आरोप लगाया।
…. read more
17. पाकिस्तान में महंगाई से जनता बेहाल
आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की जनता को महंगाई ने बेहाल कर रखा है। मई माह में खाद्य पदार्थों और ईंधन के दामों में जोरदार बढ़ोतरी से मई में महंगाई की वार्षिक उपभोक्ता मुद्रास्फीति एक माह पहले की 8.82 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 9.11 प्रतिशत पर पहुंच गई।
…. read more
18. ICC World Cup 2019: सरफराज अहमद की टीम ने इंग्लैंड को हराया, पाक फैंस ने भारतीय टीम को दी चेतावनी
आर्ईसीसी विश्व कप 2019 में बीते सोमवार पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में मैच खेला गया। इस मैच में एक दिलचस्प मोड़ तब आया पाकिस्तान ने इंग्लैंड को इस मैच में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आई और इस मैच को 14 रनों से जीत लिया। इस साल के मेगा इवेंट का छठा मैच विश्व कप की पसंदीदा टीम इंग्लैंउ और द अनप्रेडिक्टेबल्स टीम यानी पाकिस्तान के बीच में था और इंग्लैंड को पाकिस्तान ने हराकर सबको हैरान कर दिया।
…. read more
19. ICC World Cup 2019, AFG vs SL: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को दिया बल्लेबाजी करने का न्योता
आईसीसी विश्व कप 2019 का आज सातवां मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच में सोफिया क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। अफगानिस्तान और श्रीलंका आज अपना दूसरा मैच खेलेंगी। श्रीलंका ने अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से की थी और उस मैच में श्रीलंका को न्यूजीलैंड ने 10 विकेटों से करारी मात दी थी।
…. read more
20. World Cup 2019: टीम इंडिया मैच से पहले विवादों में घिरी, भारतीय मीडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से किया बहिष्कार
मीडिया और भारतीय टीम के रिश्ते तब से खराब हो गए हैं जब से विराट कोहली टीम के कप्तान बने हैं। जिस तरह भारतीय टीम और मीडिया के बीच में रिश्ते हुआ करते थे वैसे अब नहीं रहे हैं। मीडिया से भारतीय टीम की दूरी विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद हो गई है।
…. read more