Top 20 News 30 July - आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Top 20 News 30 July – आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

जानिए आज Top 20 News – आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

1. राज्यसभा में भी पास हुआ तीन तलाक बिल , पक्ष में 99 और विपक्ष में पड़े 84 वोट
संसद ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने की प्रथा पर रोक लगाने के प्रावधान वाले एक ऐतिहासिक विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी। विधेयक में तीन तलाक का अपराध सिद्ध होने पर संबंधित पति को तीन साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है।
 …. read more
2. तीन तलाक बिल पास होने पर PM मोदी, बोले- यह भारत के लिए खुशी का दिन
तीन तलाक निषेध संबंधी विधेयक को महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इससे करोड़ों मुस्लिम माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का हक और तीन तलाक की कुप्रथा से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला है।

 …. read more
3. तीन तलाक विधेयक मुस्लिम परिवारों को तोड़ने वाला कदम : गुलाम नबी आजाद
राज्यसभा में मंगलवार को कांग्रेस सहित अधिकतर विपक्षी दलों के साथ साथ अन्नाद्रमुक, वाईएसआर कांग्रेस ने भी तीन तलाक संबंधी विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए इसे प्रवर समिति में भेजे जाने की मांग की। विपक्षी दलों के सदस्यों ने इसका मकसद ‘‘मुस्लिम परिवारों को तोड़ना ’’ बताया।

 …. read more
4. आयकर विभाग ने CCD के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के मामले में कानून के अनुसार किया काम : सूत्र
आयकर विभाग ने कैफे कॉफी डे (सीसीडी) प्रवर्तक वीजी सिद्धार्थ के खिलाफ अपनी जांच में कानून के अनुसार काम किया। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह बात कही।

 …. read more
5. महाराष्ट्र : 3 NCP और 1 कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा , भाजपा में शामिल होने की संभावना
महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चार विधायकों ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकले हैं।

 …. read more
6. कांग्रेस नेता संजय सिंह ने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल
कांग्रेस नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है तथा वह बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे।

 …. read more
7. अंतिम संस्कार के लिए उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा को मिली एक दिन की पेरोल
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता के चाचा को अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की पेरोल मंगलवार को मंजूर कर दी।

 …. read more
8. उन्नाव रेप केस: प्रियंका गांधी बोली- कुलदीप सिंह सेंगर को सत्ता के संरक्षण से वंचित कराएं प्रधानमंत्री
उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की घटना की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि इस मामले के मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर जैसे ‘अपराधी’ को मिल रहे कथित सरकारी संरक्षण से वंचित किये जाने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना चाहिए।

 …. read more
9. राज्यसभा में बोले नकवी-वोटों की राजनीति ने देश का बड़ा नुकसान किया
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज राज्यसभा में कहा कि वोटों की राजनीति ने देश का बहुत बड़ा नुकसान किया है और नरेंद्र मोदी सरकार समग, समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है जिसमें मुस्लिम समाज की महिलायें भी शामिल है।

 …. read more
10. शिवसेना सांसदों ने PM मोदी से फसल बीमा योजना में ‘‘खामियों’’ को दूर करने का आग्रह किया
शिवसेना सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनसे प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना में ‘‘खामियों’’ को दूर करने का आग्रह किया।

 …. read more
11. आजम खान के बेटे पर पासपोर्ट के लिए गलत जानकारी देने का आरोप में FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा सांसद आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। अब्दुल्ला पर पासपोर्ट बनवाने के लिए गलत जानकारी देने का आरोप है।

 …. read more
12. विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बर्खास्तगी की मांग पर बोली बीजेपी-वह पहले से ही निलंबित
उन्नाव बलात्कार कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी से निकाले जाने की कांग्रेस की मांग के बीच सत्ताधारी पार्टी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि सेंगर को काफी पहले ही पार्टी से निलंबित किया जा चुका है।

 …. read more
13. J&K : पाक की ओर गोलीबारी में 1 भारतीय जवान शहीद, जवाबी कार्यवाही में 2 पाक रेंजर ढेर
पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। तंगधार-केरन सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागे।

 …. read more
14. उमर ने की कश्मीर को लेकर सोशल मीडिया पर फैले ‘फर्जी आदेशों’ के मामले में CBI जांच की मांग
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से फैले ‘‘फर्जी आदेशों’’ के सिलसिले में सीबीआई जांच की मांग की है।

 …. read more
15. बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ से 13 जिलों में 88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी। हालांकि, मृतकों की संख्या में लगातार तीसरे दिन कोई बढोतरी नहीं हुई। 

16. पाकिस्तान में बारिश संबंधी घटनाओं में 34 लोगों की मौत
पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश से अचानक बाढ़ आने के बाद अलग-अलग घटनाओं में करीब 34 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी सिंध प्रांत में भारी बारिश हुई जहां सोमवार को करीब 18 लोगों की जान चली गई।

 …. read more
17. भारत को कम कीमत पर नमक निर्यात का कोई समझौता नहीं : पाकिस्तान
पाकिस्तान की एक संसदीय समिति को बताया गया है कि भारत से ऐसा कोई समझौता नहीं किया गया है जो पाकिस्तान को नमक कम कीमत पर भारत को निर्यात करने पर बाध्य करता हो।
 …. read more
18. पाकिस्तान के रावलपिंडी में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट समेत 17 की मौत
पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

 …. read more
19. इमाम उल हक ने महिलाओं से चैटिंग के मामले में मांगी माफी, PCB ने कहा- ऐसा दोबारा नहीं होना
पिछले दिनों पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक पर कई लड़कियों के साथ अफेयर और उन्हें धोखा देने का गंभीर आरोप लगे थे। सोशल मीडिया पर इमाम की चैटिंग के कुछ वॉट्सएप स्क्रीनशॉट सामने आ गए थे।

 …. read more
20. रोहित शर्मा के साथ कोई मतभेद नहीं : विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके और वनडे उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच कोई मतभेद नहीं है।

 …. read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।