Top 20 News 22 July – आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

संबंधित वैज्ञानिकों एवं परियोजना से जुड़े लोगों को बधाई दी और कहा कि ये वो निर्णायक क्षण हैं

1. Chandrayaan-2 की लॉन्चिंग पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, कहा-हर भारतीय के लिए गर्व का पल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई देते हुए इस पल को हर भारतीय के लिए गर्व का पल बताया है। पीएम मोदी ने चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों और 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान के नए स्तरों को निर्धारित करने के संकल्प को दर्शाता है। आज हर भारतीय को गर्व है! दिल में भारतीय, आत्मा में भारतीय! हर भारतीय को बहुत खुशी होगी यह तथ्य है कि चंद्रयान 2 पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है।
2. चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए संसद के दोनों सदनों ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई
संसद के दोनों सदनों ने सोमवार को देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर संबंधित वैज्ञानिकों एवं परियोजना से जुड़े लोगों को बधाई दी और कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। चंद्रयान-2 का सोमवार को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया।
3. कांग्रेस ने चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को बताया देश के लिए निर्णायक क्षण
कांग्रेस ने देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर संबंधित वैज्ञानिकों एवं परियोजना से जुड़े लोगों को बधाई दी और कहा कि ये वो निर्णायक क्षण हैं जो भारत को महान देश बनाते हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के मशहूर ‘ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी’ भाषण का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत की ‘ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी’ चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के साथ जारी है। ये वो निर्णायक क्षण हैं जो हमें एक महान देश बनाते हैं।
4. मुंबई में MTNL की 9 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सभी लोगों को बचाया गया
मुंबई के बांद्रा में MTNL की 9 मंजिला ईमारत में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। आग के दौरान इमारत में तकरीबन 100 लोग फंस गए थे, जिन्हे सुरक्षित बचा लिया गया है।
5. चंद्रमा की ओर भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत : के सिवन
आज भारत के हिस्से में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो चुकी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख के सिवन और अन्य वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान इसरो प्रमुख के सिवन ने पहले में आई तकनीकी खामी के बाद हम फिर से अपने रास्ते पर आ गए।
6. सड़क सुरक्षा के लिए तमिलनाडु मॉडल को अपनाएगी केंद्र सरकार : नितिन गडकरी
केंद्र सरकार देश में बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए तमिलनाडु मॉडल अपनाएगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि तमिलनाडु ही एकमात्र राज्य है जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। तमिलनाडु के मॉडल को देश भर में लागू किया जाएगा।
7. कर्नाटक संकट : विधानसभा में बोले शिवकुमार- BJP क्यों स्वीकार नहीं कर रही कि वह कुर्सी चाहती है
कर्नाटक में मचे सियासी संग्राम बीच आज मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विधानसभा में बहुमत साबित कर सकते है। आज कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है।15 विधायकों के इस्तीफे के साथ इस गठबंधन की सरकार पर उठे सवालों का हल विधानसभा में विश्वास मत के साथ हो सकता है। वहीं बीजेपी विधायक रामदास होटल से विधानसभा के लिए रवाना हो चुके है।
8. प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 10 आदिवासियों की हत्या के मामले में न्याय की मांग और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में रखे जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद की कार्यवाही आरंभ होने से कुछ देर पहले कांग्रेस के दोनों सदनों के कई सदस्यों ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
9. SC ने एस्सार स्टील के दिवाला एवं ऋणशोधन मामले में यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने एस्सार स्टील के दिवाला एवं ऋणशोधन मामले में यथास्थिति बनाये रखने का सोमवार को आदेश दिया। न्यायमूर्ति आर.एफ.नरीमन की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि निगरानी समिति मामले की सात अगस्त को होने वाली सुनवाई तक अपना काम जारी रखेगी।
10. श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च हुआ चंद्रयान- 2 , ISRO ने फिर रचा इतिहास
चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 सोमवार को यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (ISRO) से शान के साथ रवाना हो गया। इसे ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए अपराह्न दो बजकर 43 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।
11. प्रकाश जावेडकर बोले – सरकार के 50 दिनों में दिखाई पड़ा ‘‘सबका साथ, सबका विकास
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने सोमवार को दावा किया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 50 दिनों में ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ के दर्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही इस दौरान किसान, नौजवान, मजदूर, मध्यम वर्ग, अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक न्याय संबंधी भाजपा के संकल्प पत्र पर अमल का खाका तैयार हुआ है।
12. कांवड़ यात्रा में दिखी PM मोदी और CM योगी टी-शर्ट की धूम
इस साल कांवड़ियों के बीच मोदी और योगी की तस्वीर छपी टी-शर्ट्स काफी लोकप्रिय हैं। कई कावड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ के प्रिंट वाली टी-शर्ट पहने देखा गया है। ऐसी टी-शर्ट भगवान शिव के निवास स्थान वाराणसी में सबसे पहले बिकनी शुरू हुई थी।
13. शंकर सिंह वाघेला ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- कश्मीर में धर्म के आधार पर लोगों को बांट रही है
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राकांपा नेता शंकर सिंह वाघेला ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह कश्मीर में धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि केन्द्र सरकार हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को कश्मीर में बांट रही है।
14. चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने के लिए 7500 ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दूसरा मून मिशन Chandrayaan-2 आज यहां से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया जायेगा।
15. बागी विधायकों को मंगलवार को अध्यक्ष के समक्ष पेश होने के निर्देश
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के 15 बागी विधायकों को मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे उनके समक्ष पेश होने को कहा है।
16. भारी बारिश से तबाह नेपाल को पुननिर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये की जरूरत
बीते दिनों नेपाल में हुई भारी बारिश ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस दौरान करीब 90 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अधिकारियों के अनुमान के अनुसार देश के पुनर्निमाण के लिए और इसे फिर से बसाने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये की जरूरत है।
  

17. सोमालिया में कार विस्फोट में पांच लोगों की मौत
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सोमवार को एक होटल के बाहर एक कार धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। अफ्रीक होटल के बाहर एक जांच चौकी के निकट हुए विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और धुएं का गुबार हवा में फैल गया। इस विस्फोट के चश्मदीद एक सुरक्षा अधिकारी अब्दुल्लाह अहमद ने बताया कि इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला होटल को निशाना बनाकर किया गया।
18. इमरान खान ने प्रतिभा के स्थान पर वंशवाद को बढ़ाने देने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा
भारत में मुगल साम्राज्य के पतन का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति के लिए विपक्षी दलों पर प्रहार किया और उन पर प्रतिभा के स्थान पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। अमेरिका की पहली यात्रा पर आये खान ने रविवार को वाशिंगटन में प्रवासी पाकिस्तानियों को संबोधित किया और उनसे कहा कि उनकी सरकार ने निर्वाचित नेताओं को जवाबदेह बनाने के लिए कदम उठाए हैं।
19. भक्ति, वंतिका शतरंज चैम्पियनशिप में शीर्ष पर बरकरार
गोवा की भक्ति कुलकर्णी ने 46वें राष्ट्रीय महिला शतरंज चैम्पियनशिप के पांचवें दौर में सोमवार को यहां दिल्ली की वंतिका अग्रवाल से ड्रा खेला जिससे दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर बरकरार हैं।
20. सीएम योगी आदित्यनाथ ने चाहर बंधुओं को बधाई दी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेस्टइंडीज दौरे के लिये भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गये दीपक चाहर और राहुल चाहर को सोमवार को बधाई दी। ये दोनों खिलाड़ी मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।