TOP 20 NEWS 02 January : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

TOP 20 NEWS 02 January : आज की 20 सबसे बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए कर्नाटक पहुंच चुके हैं। कर्नाटक पहुंचते ही पीएम मोदी

1. कर्नाटक में बोले PM मोदी- नारे लगाने ही हैं तो पाक में अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ लगाएं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए कर्नाटक पहुंच चुके हैं। कर्नाटक पहुंचते ही पीएम मोदी ने तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने श्री सिद्धगंगा मठ म्यूजियम कि नींव रखी। मठ दर्शन के बाद उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। …. read more

2. PM मोदी के कर्नाटक दौरे को लेकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने साधा निशाना
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एच. डी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक दौरे को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। मोदी तुमकुर और बेंगलुरु में कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। …. read more
3. गृह मंत्रालय ने अयोध्या मामलों पर गौर करने के लिए एक विशेष डेस्क बनायी
सरकार ने एक अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से जुड़े सभी मामलों पर गौर करने के लिए एक विशेष डेस्क बनायी है। एक आधिकारिक आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि तीन अधिकारी अयोध्या और इससे जुड़े अदालती फैसलों के संबंध में मामलों पर गौर करेंगे। …. read more
4. प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीते वर्ष 359 दिनों तक किसी न किसी कारण से धारा 144 लागू रही। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2019 में 365 दिनों में से 359 दिन धारा 144 लागू रही। …. read more
5. राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत पर योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के कोटा में मासूम बच्चों की मौत को लेकर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अत्यंत क्षोभ है कि दोनों महिलाएं होकर भी माताओं का दुःख नहीं समझ पा रहीं। …. read more
6. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने CAA के खिलाफ केरल विधानसभा में पारित प्रस्ताव को बताया असंवैधानिक
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को कहा कि नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) को रद्द करने की मांग करने वाले केरल विधानसभा में पारित प्रस्ताव की कोई संवैधानिक या कानूनी वैधता नहीं है। खान ने पत्रकारों से कहा कि राज्य की इसमें कोई भूमिका नहीं है क्योंकि नागरिकता का विषय केन्द्र सरकार के अधीन आता है। …. read more
7. बीमार शिशुओं की मृत्यु पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : अशोक गहलोत
कोटा स्थित एक चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर निशाना साधे जाने के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि सरकार बीमार शिशुओं की मौत पर पूरी तरह संवेदनशील है और इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। …. read more
8. दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मुफ्त वाईफाई सेवा की शुरू
दिल्ली मेट्रो ने बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन के भीतर उच्च गति वाली नि:शुल्क वाईफाई सेवा शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र के किसी देश में शुरू की गई यह इस तरह की पहली सुविधा है। …. read more
9. PM मोदी के कर्नाटक दौरे से पहले कांग्रेस ने साधा निशाना, राज्य को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार के दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस ने उन पर राज्य को ‘‘नजरअंदाज’’ करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि उन्होंने पिछले साल भयंकर बाढ़ के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों के प्रभावित होने के बावजूद उचित राहत क्यों नही दीं और यहां का दौरा क्यों नहीं किया। …. read more
10. कोटा में बच्चों की मौत पर सियासत शुरू, मायावती ने प्रियंका और CM गहलोत पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने कोटा में बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। …. read more
11. भारत ने CAA, NRC को लेकर दुनिया भर में देशों से सम्पर्क किया : विदेश मंत्रालय
भारत ने नये नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर दुनिया भर के देशों से सम्पर्क किया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर दुनिया भर के देशों से सम्पर्क किया है। …. read more
12. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान, बोले- स्कूलों में पढ़ाई जानी चाहिए भगवत गीता
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने स्कूलों में भगवत गीता पढ़ाए जाने को लेकर बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा, भगवत गीता को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। …. read more
13. 12 राज्यों में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ शुरू, देशभर में जून में होगा लागू : पासवान
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को एक बार फिर दोहराया कि इस साल जून में देशभर में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ लागू हो जाएगा। …. read more
14. कोटा मामले पर सोनिया ने कांग्रेस प्रभारी से ली जानकारी, गहलोत सरकार ने भेजी रिपोर्ट
राजस्थान के कोटा स्थित एक सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे से वहां की स्थिति और अशोक गहलोत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी ली। …. read more
15. आंबेडकर स्मारक 2022 तक बन जाएगा : अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी जरूरी अनुमति मिल जाने पर 2022 तक डॉ. बी आर आंबेडकर का स्मारक बन जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि परियोजना के लिए धन की कमी नहीं होगी। …. read more
16. उम्मीद करते हैं कि इस साल कोई प्राकृतिक आपदा न आए : राजा नारूहितो
जापान के नए शासक नारूहितो ने बृहस्पतिवार को नव वर्ष के अपने भाषण में उम्मीद जताई कि इस साल देश में कोई प्राकृतिक आपदा न आए। राजगद्दी संभालने के बाद से 59 वर्षीय नारुहितो का यह नव वर्ष का पहला भाषण था। …. read more
17. इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़ आने से 18 लोगों की मौत, हजारों फंसे
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण बाढ़ के कारण नए साल का जश्न गम में तब्दील हो गया और इसके कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य लोग विस्थापित हो गए। …. read more
18. करोड़ों रुपए की चरस बरामद, 3 नेपाली तस्कर गिरफ्तार
बहराइच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को भारत नेपाल सीमा के पास रूपईडीहा में, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोडों रूपये मूल्य की करीब 15 किलो चरस बरामद कर तीन नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। …. read more
19. ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच मैच पर छाया खतरा, मुसीबत बन सकती है सिडनी की जहरीला हवा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। …. read more
20. कोहली हर दिन सुधार कर रहे : शास्त्री
साल 2019 खत्म हो गया और अब 2020 आ चुका है। यह साल क्रिकेट के लिए अहम है, क्योंकि इसी साल टी-20 विश्व कप होना है और कप्तान विराट कोहली तथा कोच रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपनी इस साल की प्राथमिकताएं तय कर ली हैं। …. read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।