Toofani Wednesday ! यूपी में आंधी तूफान ने ‌फिर मचाई तबाही, 12 की मौत

NULL

लखनऊ: लगता है उत्तर प्रदेश पर बुधबार भारी पड़ रहा हैं एक और जहां ‌आंधी-तूफ़ान से पिछले बुधवार को 70 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इस बुधवार को आंधी-तूफ़ान ने फिर तबाही मचाई है। कल शाम आए आंधी-तूफ़ान में 12 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मथुरा में तीन, इटावा में चार, फिरोज़ाबाद में दो, आगरा, अलीगढ़, कानपुर ग्रामीण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। ज़्यादातर लोगों की मौतें कच्चे घरों की छतों के गिरने, बिजली के खंभे गिरने से हुई है। कई पशुओं के भी हताहत होने की ख़बर है. राहत पहुंचाने का काम जारी है।

प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि आगरा के एतमादपुर में मकान पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। हाथरस से मिली खबर के मुताबिक वहां आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्ष के एक किशोर की मौत हो गई। घटना हाथरस जंक्शन थानाक्षेत्र के मोहब्बतपुरा गांव की है। किशोर खेत से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

अवस्थी ने बताया कि प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित लोगों तक तत्काल या गुरुवार सुबह तक राहत पहुंचायें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आगरा, अलीगढ़, मथुरा और फिरोजाबाद सहित प्रभावित जिलों में आंधी तूफान से हुए नुकसान का आकलन करें और प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचायें।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से कहा है कि वे नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करें। साथ ही आगाह किया कि इस कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में आये आंधी तूफान में 70 से अधिक जानें गयी थीं।

 

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।