आज बीजेपी का 39वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे PM मोदी, मुंबई में शाह की रैली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज बीजेपी का 39वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे PM मोदी, मुंबई में शाह की रैली

NULL

आज बीजेपी अपना 38वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस मौके पर बीजेपी ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में आज तीन लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, तो वहीं शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

पीएम मोदी ने इस दौरान एक वीडियो भी ट्वीट किया। पीएम मोदी के अलावा अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पार्टी के बयान के मुताबिक, मोदी कई मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे। पीएम मोदी इन्हें अपने एप के जरिये वीडियो कांफ्रेन्सिंग से संबोधित करेंगे। मोदी पार्टी नेताओं के विचारों को सुनेंगे और उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा भी लेंगे।

अमित शाह की रैली को साल 2019 के आम चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के विभिन्न भागों से पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसका आयोजन उपनगर बांद्रा के बांद्रा कुर्ला परिसर के एमएमआरडीए ग्राउंड में होना हैस जो सुबह 11 बजे शुरु होगा।

कब हुई स्थापना

गौरतलब है कि आपातकाल के दौरान भारतीय जनसंघ और दूसरे राजनीतिक दलों ने महागठबंधन किया और जनता पार्टी का जन्म हुआ था। जनता पार्टी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों के खिलाफ चुनाव लड़ा और पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। लेकिन जनता पार्टी में आंतरिक कलह पैदा हो गई और जनता पार्टी की सरकार अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सकी।

इसके बाद जनसंघ जनता पार्टी से अलग हो गई। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी का गठन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।